अमेरिका का संदेश साफ, जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं रहा बोले सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला

गोर ने हाल ही में श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। उनका ये बयान सुर्खियों में है। इस टिप्पणी को राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने काफी अहम बताया।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। उनका ये बयान सुर्खियों में है। इस टिप्पणी को राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने काफी अहम बताया। उनके मुताबिक दुनिया के लिए संदेश स्पष्ट है कि अब जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं रह गया।

kashmir

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं रहा बोले सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)

शृंगला ने कश्मीर में दिए गोर के इस बयान को दो वजहों से अहम माना। उन्होंने कहा, 'पहला कारण यह है कि अतीत में अमेरिका की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं आया है। अमेरिका के बयान अधिक संतुलित और सावधानीपूर्वक होते रहे हैं। उन पर कई अन्य कारकों का भी प्रभाव रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा और निश्चित रूप से भारत तथा पाकिस्तान के बीच इस मामले को लेकर अमेरिका का अपना नजरिया भी शामिल है। इसलिए पहली महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इतनी स्पष्ट और निर्णायक टिप्पणी की। यह अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है।'

End of Feed