'छड़ी मुबारक' संग अमरनाथ यात्रा संपन्न, 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amarnath Yatra 2025: भगवान शिव के केसरिया वस्त्र में लिपटी पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ को शनिवार को पारंपरिक पूजा और अनुष्ठान के लिए अमरनाथ पवित्र गुफा ले जाया गया जिसके साथ वार्षिक तीर्थयात्रा औपचारिक रूप से संपन्न हो गई। इस वर्ष 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा में भाग लिया।

Amarnath Yatra 2025: भगवान शिव के केसरिया वस्त्र में लिपटी पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ को शनिवार को पारंपरिक पूजा और अनुष्ठान के लिए अमरनाथ पवित्र गुफा ले जाया गया जिसके साथ वार्षिक तीर्थयात्रा औपचारिक रूप से संपन्न हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ‘श्रावण पूर्णिमा’ के अवसर पर एक रात के विश्राम के बाद छड़ी मुबारक सुबह पंचतरणी शिविर से रवाना हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा संपन्न (फोटो साभार: iStock)

कब होगा विसर्जन समारोह

अधिकारियों ने कहा कि पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में पवित्र गुफा में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। ‘आरती’ के बाद छड़ी मुबारक रात के विश्राम के लिए पुनः पंचतरणी लौट आई। यह पवित्र छड़ी रविवार को पहलगाम के लिए रवाना होगी जहां सोमवार को लिद्दर नदी के किनारे पूजन और विसर्जन समारोह होंगा।

End of Feed