Shri Krishna Janmabhumi Dispute:काशी में 'बाबा' मिले, मथुरा में कान्हा मिलेंगे? जानें फैसले की खास बातें, संत समाज हुआ खुश-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2023, 04:49 PM IST

Shri Krishna Janmabhumi Dispute Update : वाराणसी की ज्ञानवापी की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा, जानिए इस मामले का खास बातें और संत समाज की प्रतिक्रियायें

Shri Krishna Janmabhumi Dispute Update: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Shri Krishna Janmabhumi) के निकट शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण (Survey of Shahi Idgah Mosque) के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने की अनुमति दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति की मांग वाली याचिका पर पहले सुनवाई करेगा और इसके बाद वाद की पोषणीयता के मुद्दे पर निर्णय करेगा।

Shri Krishna Janmabhumi Dispute Update

ज्ञानवापी की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा

अदालत अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति के आवेदन पर 18 दिसंबर 2023 को सुनवाई करेगा, यह याचिका मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में इस उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमे में दायर की गई थी, न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने इससे पूर्व 16 नवंबर को संबंधित पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

End of Feed