ईरान युद्ध के बहाने कश्मीर में भर्ती बढ़ाने की साजिश,अलकायदा का नया नैरेटिव; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

खुफिया सूत्रों के अनुसार AQIS ने अपने प्रचार में भारत, अमेरिका, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों को इस्लाम का साझा विरोधी बताया है। संगठन ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से एकजुट होकर इन देशों के खिलाफ संघर्ष छेड़ने का आह्वान किया है।

पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान युद्ध को अब आतंकी संगठन अपने प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (AQIS) इस युद्ध को आधार बनाकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भड़काने और आतंकवादी संगठनों में भर्ती बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

घाटी में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान।

घाटी में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान। (फोटो- AI)

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि AQIS अपने प्रचार तंत्र के जरिए यह नैरेटिव गढ़ रहा है कि इस्लाम के खिलाफ एक वैश्विक साजिश चल रही है। इसी प्रचार के माध्यम से कश्मीर को जिहाद का मुख्य केंद्र बनाने की बात कही जा रही है।

End of Feed