बीजेपी ने कुंभ में आग लगा दी; ये क्या बोल गए अखिलेश यादव... योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Akhilesh Yadav on Kumbh Fire: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'जब चुनाव के नतीजे आएंगे तब हम बात करेंगे।' आज महाकुंभ में आग लगने की घटना पर उन्होंने कहा, 'सच्चाई ये है कि बीजेपी ने कुंभ में आग लगा दी, कुंभ की ही आग लगा दी।'

Akhilesh Yadav Slams BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को महाकुंभ में आग लगने की घटना पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में आग लगने की घटना पर कहा कि सच्चाई तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ में आग लगा दी। कुंभ की ही आग लगा दी।

Akhilesh Yadav

महाकुंभ में आग की घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा।

महाकुंभ में आग की घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा

दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर सपा सांसद ने कहा कि एजेंसियों के अपने सर्वे होते हैं, उन्होंने अपने हिसाब से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। शनिवार को जब दिल्ली का रिजल्ट आएगा तब बातचीत करेंगे।

End of Feed