'जरूरत के समय किसी के साथ खड़े रहना...', मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए अखिलेश

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने पिता से मिली सीख याद की। डिंपल यादव, योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जयंती पर रविवार को उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिलेश ने अपने पिता से मिली सीख और उनके विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने उन्हें सिखाया था कि जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना चाहिए और मदद मांगने वाले की यथासंभव सहायता करनी चाहिए।

Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav

मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश यादव उनकी दी हुई सीख को याद कर हुए भावुक (X/@yadavakhilesh)

अखिलेश ने पिता से मिली सीख को किया याद

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयक कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा कि नेताजी की जयंती पर उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। अखिलेश के मुताबिक, उनके पिता की सबसे बड़ी सीख यही थी कि मुश्किल वक्त में लोगों का साथ देना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि नेताजी ने यह भी सिखाया था कि कोई व्यक्ति किसी वजह या दबाव में आपके खिलाफ हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा बुरा है। अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने की पहल करता है, तो उसकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने में संकोच नहीं करना चाहिए।

End of Feed