जब डिंपल यादव ने बीच इंटरव्यू में पकड़वा दिया अखिलेश का झूठ, लगने लगे हंसी के ठहाके

  • Written by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 06:54 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने घर-परिवार और निजी जिंदगी को लेकर भी खूब बातें कीं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी थीं। डिंपल यादव ने भी परिवार और राजनीति को लेकर काफी बातें कीं।

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जब अपने और डिंपल यादव (Dimple Ydav) को लेकर एक झूठ बोला, तो डिंपल खामोश नहीं रह सकीं, उन्होंने कैमरे के सामने ही विरोध दर्ज करा दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

akhilesh yadav interview with navika kumar timesnow

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव

क्या है पूरा मामला

दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत को अखिलेश इंटरव्यू दे रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी साथ थीं। इस इंटरव्यू के दौरान जब रैपिड फायर राउंड में सपा प्रमुख से ये सवाल पूछा गया कि क्या उनके और डिंपल के बीच लड़ाई होती है? तो अखिलेश यादव ने कहा कि नहीं, उनके और डिंपल के बीच कभी लड़ाई नहीं होती है। अखिलेश ने कहा- "ये जमाना रूठने, रुठाने वाला है ही नहीं, ये जमाना ही दूसरा आ गया है।" अखिलेश के इस जवाब पर डिंपल हंसने लगीं।

End of Feed