स्तब्ध और गहरे सदमे में हूं... अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी का भावुक पोस्ट, बोलीं- हादसे की जांच बेहद जरूरी

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती विमान हादसे में निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है। ममता बनर्जी ने शरद पवार और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस भीषण दुर्घटना की निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की है।

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस बड़ी त्रासदी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

ajit pawar plane crash investigation

ममता बनर्जी ने उठाई हादसे की जांच की मांग

ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की बुधवार सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में न केवल दुख व्यक्त किया, बल्कि इस भीषण हादसे की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर भी बल दिया है।

End of Feed