एयर इंडिया प्लेन क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; पायलटों के संगठनों ने कर दी यह मांग

Air India Plane Crash: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने गुरुवार को सरकार से कहा कि पिछले महीने दुर्घटना का शिकार हुए एयर इंडिया के बोइंग विमान 787-8 में किसी संभावित गलत अनुमान या यांत्रिक खामी का पुन: आकलन किया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, संगठन ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर दुर्घटना की जांच और प्रारंभिक रिपोर्ट पर अनेक चिंताएं जताई हैं।

Air India Plane Crash: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने गुरुवार को सरकार से कहा कि पिछले महीने दुर्घटना का शिकार हुए एयर इंडिया के बोइंग विमान 787-8 में किसी संभावित गलत अनुमान या यांत्रिक खामी का पुन: आकलन किया जाना चाहिए। संगठन ने इस मामले में जांच में विषय विशेषज्ञों को शामिल करने की जरूरत बताई।

Air India Plane Crash

एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे की साइट (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

गत 12 जून को अहमदाबाद में हुए हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट को लेकर चिंताएं प्रकट करते हुए एफआईपी ने कहा कि रिपोर्ट में दो संभावित और पूर्व में दस्तावेजों में जब्त किए गए तकनीकी परिदृश्यों पर पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया या उन्हें स्वीकार नहीं किया गया, जिनमें से किसी एक के कारण दोनों इंजन स्वचालित तरीके से बंद हुए हो सकते हैं।

End of Feed