हादसे से चंद सेकेंड बाद ही टूट गया ATC से एयर इंडिया विमान का संपर्क, आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद यहां एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह अपराह्न करीब दो बजे वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नई दिल्ली: लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।बोइंग विमान तेजी से नीचे आता दिखाई दिया और अपराह्न करीब दो बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

plane crash

हादसे से चंद सेकेंड बाद ही टूट गया एयर इंडिया विमान का संपर्क

एटीसी के मुताबिक विमान ने अहमदाबाद से भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर रनवे 23 से उड़ान भरी थी। विमान ने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन इसके बाद एटीसी के कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। बताया जा रहा है कि चंद सेकेंड के बाद ही विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया और विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि हादसे का कारणों का अबतक पता नहीं चल गया है।

End of Feed