Visakhapatnam से हैदराबाद जा रही Air India Express की उड़ान की 'इमरजेंसी लैंडिंग', विमान में सवार थे 103 यात्री

विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को पक्षी टकराने की आशंका के चलते विजाग एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारा गया। विमान में सवार 103 यात्री सुरक्षित हैं।

विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को बृहस्पतिवार को बीच हवा में पक्षी से कथित तौर पर टकराने के बाद इंजन में आई समस्या के मद्देनजर यहां आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। विमान में 103 यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Air India Express flight

Air India Express की उड़ान की 'इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो: PTI)

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एन पुरुषोत्तम ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 2658 के पायलट ने विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारने का अनुरोध किया और हैदराबाद जाने के बजाय बीच रास्ते से विशाखापत्तनम लौट आया।

End of Feed