टेस्ट में सभी निकले निगेटिव, फिर भी 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड! Air India Express की दुबई-अमृतसर फ्लाइट का क्या है मामला?

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई-अमृतसर फ्लाइट के 8 क्रू मेंबर्स को अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में देरी के चलते तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी का टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन को कार्रवाई का आधार बनाया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में देरी के मामले में अपने 8 क्रू मेंबर्स को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। मामला 2 अगस्त को दुबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से जुड़ा है।

air india express (2)

Air India Express ने अपने 8 क्रू मेंबर्स को सस्पेंड किया। PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 192 2 अगस्त को दुबई से अमृतसर पहुंची थी। विमान ने सुबह करीब 9:50 बजे श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। नियमों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत लौटने के बाद क्रू मेंबर्स को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराना होता है। इस मामले में क्रू ने टेस्ट लैंडिंग के करीब 2 घंटे 35 मिनट बाद कराया। यानी निर्धारित दो घंटे की समय सीमा से करीब 35 मिनट की देरी हुई।

End of Feed