Air India: एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के लिए उड़ानें दोबारा कीं शुरू

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के शहरों के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया दिल्ली-दुबई उड़ान संचालित कर रही है और एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-मस्कट सेवा संचालित कर रही है।

Air India Flights to West Asia: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को क्रमशः दुबई और मस्कट के लिए उड़ानें शुरू करने के साथ ही पश्चिम एशियाई गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं फिर से बहाल कर दीं।खाड़ी क्षेत्र के देशों के अपने हवाई क्षेत्र फिर से खोल देने के बाद ये उड़ानें बहाल की गई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के साथ क्षेत्र के कुछ देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे। इसकी वजह से कई उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा था जबकि कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

Air India flight

एयर इंडिया फ्लाइट (फाइल फोटो)

एयर इंडिया ने कहा कि वह धीरे-धीरे पश्चिम एशिया के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगी, क्योंकि इस क्षेत्र में हवाई क्षेत्र फिर से खुल रहे हैं। उसने कहा कि ज्यादातर परिचालन 25 जून से दोबारा शुरू होंगे।एयरलाइन ने बयान में कहा, 'पहले रद्द की गई यूरोप की उड़ानें भी क्रमिक रूप से बहाल की जा रही हैं, जबकि अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट से आने-जाने वाली सेवाएं जल्द से जल्द फिर शुरू होंगी।'

End of Feed