कौन थे AICC सचिव सूरज हेगड़े जिनका दिल का दौर पड़ने से हुआ निधन? डीके शिवकुमार भी हुए स्तब्ध

AICC Secretary Suraj Hegde Dies: सूत्रों के अनुसार, उनकी आयु लगभग 55 वर्ष थी और दिल का दौरा पड़ने के कारण यहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

AICC Secretary Suraj Hegde Dies: एआईसीसी सचिव और कर्नाटक सरकार की गारंटी समिति के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े का सोमवार देर रात निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उनकी आयु लगभग 55 वर्ष थी और दिल का दौरा पड़ने के कारण यहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सूरज हेगड़े भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी थे, पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के पोते थे।

Suraj hegde

सूरज हेगड़े का निधन (Photo: X)

मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हेगड़े के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवकुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपने प्रिय सहयोगी सूरज हेगड़े के अचानक निधन की खबर सुनकर मैं गहरा स्तब्ध हूं। उन्होंने एआईसीसी पदाधिकारी, केपीसीसी उपाध्यक्ष और राज्य गारंटी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।"

End of Feed