Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर हेल्पलाइन नंबर जारी, जानकारी के लिए तुरंत करें कॉल

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक ऑपरेशन कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया है। इसमें संपर्क करने के लिए 011-24610843, 9650391859 कॉल कर सकते हैं।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 चालक दल, 10 क्रू मेंबर्स सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। एयर इंडिया ने अधिक जानकारी के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444, जारी किए हैं। एयर इंडिया का Customer Care Number (011-24610843, 91-1169329999) भी जारी किए हैं। इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय (Operational Control Room) कर दिया है। इसमें संपर्क करने के लिए 011-24610843, 9650391859 कॉल कर सकते हैं। उधर, ब्रिटेन सरकार ने भी हादसे से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर 02070085000 जारी किया है। वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट के इमरजेंसी नंबर 079-22869211 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब गुजरात सरकार का यात्री हेल्पलाइन नंबर - 011-24610843, 9650391859 और अहमदाबाद पुलिस का भी हेल्पलाइन नंबर - 07925620359 उपलब्ध है। जिनके परिजन विमान से यात्रा के लिए निकले थे वे इन नंबरों पर ताजा अपडेट ले सकते हैं।

Ahmedabad Plane Crash Helpline Number

अहमदाबाद विमान हादसे का हेल्पलाइन नंबर जारी

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 232 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। बोइंग विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम नीचे आता देखा गया और यह अपराह्न करीब दो बजे हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया।

End of Feed