मां की त्वचा के प्रतिरोपण से बचा अहमदाबाद Air India विमान हादसे में झुलसा शिशु

त्वचा प्रतिरोपण में शरीर पर घाव, जलन या सर्जरी या बीमारी से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों को ढकने के लिए स्वस्थ त्वचा को प्रतिरोपित किया जाता है और ऊतक वृद्धि को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे व्यक्ति को ठीक होने में मदद मिलती है।

Ahmedabad Air India plane crash: अहमदाबाद में बारह जून के एअर इंडिया विमान हादसे के सबसे कम उम्र के पीड़ित आठ महीने के ध्यांश के लिए उसकी मां आग से उसे बचाकर न केवल एक रक्षक बनी बल्कि उसके गहरे जले हुए जख्मों के इलाज के लिए अपनी त्वचा भी उपलब्ध कराई है।डॉक्टरों के अनुसार, 36 प्रतिशत तक झुलस चुका बच्चा अब ठीक हो रहा है क्योंकि उसकी मां की त्वचा का इस्तेमाल उसके घावों को भरने में मददगार साबित हुआ। यह महिला भी 25 प्रतिशत तक जल गयी थी।

Ahmedabad Air India plane crash

अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसा (फोटो:PTI)

डॉक्टरों ने सोमवार को बताया कि पांच सप्ताह के गहन उपचार और आग के कारण क्षतिग्रस्त त्वचा की प्लास्टिक सर्जरी के बाद शिशु और उसकी मां को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।के डी अस्पताल के ‘कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन’ डॉ. रुत्विज पारिख ने बताया कि शिशु की त्वचा के साथ-साथ उसकी मां की त्वचा का इस्तेमाल उसके ‘थर्ड-डिग्री बर्न’ घावों के इलाज के लिए किया गया।

End of Feed