Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी बोले-अयोध्या धाम में अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 10:06 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पूरा देश राम मय है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 7000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। अतिथियों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम नगरी पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत किया है। सीएम योगी ने सोमवार सुबह कहा कि 'श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।'

yogi adityanath

पूरा देश राम मय हुआ।

'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी-योगी

X पर अपने पोस्ट में सीएम ने कहा कि 'श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति 'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।'

End of Feed