ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ के बाद भारत भी तैयार, पीएम मोदी का 'स्वदेशी' अभियान पकड़ेगा जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा और हर नागरिक को स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प लेना चाहिए। हम वो चीजें खरीदेंगे जिन्हें बनाने में किसी भारतीय ने पसीना बहाया है..

PM Modi's Big Swadeshi Push: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ और रूस से ऊर्जा आयात के कारण जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने स्वदेशी उत्पादों पर जोर देने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विश्व अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और स्वदेशी उत्पाद जरूर हैं। शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा और हर नागरिक को स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प लेना चाहिए।

Narendra Modi

पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी पर जोर (PTI)

विश्व अर्थव्यवस्था कई उतार-चढ़ावों से गुजर रही है

प्रधानमंत्री ने कहा, आज विश्व अर्थव्यवस्था कई उतार-चढ़ावों से गुजर रही है। अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे में हर देश अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसलिए उसे अपने आर्थिक हितों के प्रति सचेत रहना होगा। हमारे किसान, हमारे उद्योग, हमारे युवाओं के लिए रोजगार, उनके हित - ये सब हमारे लिए सर्वोपरि हैं। सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

End of Feed