धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज, अमित शाह से मिलेंगे फडणवीस, क्या होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल?

Amit Shah and Devendra Fadnavis Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त हलचल शुरू हो गई है। इस इस्तीफे के तुरंत बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Amit Shah and Devendra Fadnavis Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) के बाद देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और देशभर में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत और भावुक पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के पीछे की वजहों को देश के सामने रखा। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले चार दशकों से वे शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं।

Amit Shah and Devendra Fadnavis Meeting

अमित शाह से मिलेंगे देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा में धांधली की खबरें सामने आने के तुरंत बाद ही सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द की और छात्रों के हित में नई परीक्षा आयोजित करवाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली थी और कभी परिस्थितियों से मुंह नहीं मोड़ा। पत्र में उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ लोग लगातार छात्रों को गुमराह करने में लगे थे।

End of Feed