'मराठी-महाराष्ट्र का अपमान होगा तो बात आगे बढ़ सकती है', दुकानदार की पिटाई वाले वीडियो आदित्य ठाकरे का बयान

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता योगेश कदम ने कहा कि राज्य में मराठी जानना और बोलना जरूरी है, लेकिन हमला करने वालों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था बल्कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। योगेश कदम ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र में मराठी बोलनी ही पड़ेगी।

Aditya Thackeray : कथित रूप से मराठी नहीं बोलने पर एक दुकानदार का पिटाई मामले में शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को बयान दिया। आदित्य ने कहा कि 'मराठी या महाराष्ट्र का अपमान होने पर लोगों की भावनाएं आहत और बात आगे बढ़ सकती है।' आरोप है कि मीरा रोड स्थित एक दुकानदार के मराठी नहीं बोलने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इस पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। मीडिया से बातचीत में शिवसेना विधायक ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि हमारी मातृभाषा मराठी का अपमान न हो और किसी भी भाषा को जबरन थोप न जाए। हम नहीं चाहते कि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में ले।'

aditya thackeray

दुकानदार के पिटाई वाले वीडियो पर आदित्य ठाकरे ने दी सफाई।

दुकानदार ने कहा-उसे नहीं पता कि मराठी बोलना अनिवार्य है

पिटाई का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद आदित्य ने यह बयान दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं को एक मिठाई की दुकान के अंदर दुकानदार से बहस करते और फिर उसे शारीरिक रूप से पीटते हुए देखा गया। बताया गया कि दुकानदार के यह कहने पर कि उसे नहीं पता था कि मराठी बोलना अनिवार्य है, कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर हमला कर दिया।

End of Feed