ISRO फिर इतिहास रचने के करीब, Aditya L1 आज करेगा आखिरी ऑर्बिट में प्रवेश, दुनिया की नजरें भारत पर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 6, 2024, 08:24 AM IST

Aditya-L1 Mission: सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित वेधशाला आदित्य-एल1 को 2 सितंबर, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

Aditya-L1 Mission: 6 जनवरी का दिन रतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और आदित्य एल1 (Aditya-L1) के लिए बेहद अहम है। आज आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान के लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) तक पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसरो आज अंतरिक्ष यान को L1 के चारों ओर आखिरी कक्षा में भेजने की अहम कोशिश करेगा। सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित वेधशाला आदित्य-एल1 को 2 सितंबर, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसके बाद, बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने 3 सितंबर से 15 सितंबर के बीच चार पृथ्वी-संबंधी अभ्यास किए।

Aditya L1

आदित्य एल 1 मिशन

L1 बिंदु पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर

19 सितंबर 2023 को आदित्य-एल1 ने ट्रांस-लैग्रेन्जियन1 अभ्यास किया, जो एल1 बिंदु के आसपास गंतव्य के लिए अपने 110-दिवसीय प्रक्षेप पथ की शुरुआत का प्रतीक है। L1 बिंदु पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है और पृथ्वी से L1 की दूरी पृथ्वी-सूर्य की दूरी का लगभग 1% है। 6 जनवरी को लगभग शाम 4 बजे ISTRAC के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स के इसरो वैज्ञानिक और इंजीनियर महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम देंगे जो आदित्य-एल1 को एल1 के चारों ओर एक कक्षा में बांध देगा।

End of Feed