Shubman Gill Sister: शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करने वालों पर होगी कार्रवाई, DCW चीफ का बयान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 24, 2023, 05:44 PM IST

Shubman Gill Sister News: शुभमन गिल की बहन शाहनील को ट्रोल करने वालों पर कार्रवाई होगी, दिल्ली महिला आयोग उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिन्होंने गिल की बहन को अपशब्द कहे हैं।

Shubman Gill Sister Trolled: IPL 2023 में शुभमन गिल (Shubman Gill) सुर्खियों में बने हुए हैं, युवा ओपनर शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल-2023 (IPL 2023) के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा दिया, आरसीबी के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभमन गिल के साथ साथ उनकी बहन को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया, बताते हैं कि इसमें खुद को आरसीबी और टीम के पूर्व कैप्टन कोहली का फैंस बताने वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) को लेकर सोशल मीडिया पर गलत कमेंट्स किए गए, वहीं इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ऐसे ट्रोलर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

End of Feed