ACP विवेक भगत को बदनाम करने की साजिश, एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा, पत्रकार यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़

पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे,जिनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया था।

दिल्ली में महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे ACP विवेक भगत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए ACP की छवि खराब करने की साजिश रची गई। पुलिस ने इस मामले में नदीम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Vivek Bhagat

ACP विवेक भगत

पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे,जिनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया था। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच के दौरान पुलिस नदीम तक पहुंची।

End of Feed