'कल्याण TMC के वरिष्ठ नेता, उन्हें बोलने का पूरा अधिकार...', ममता बनर्जी की बैठक के बाद बदले-बदले नजर आए अभिषेक

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से बड़ा होते हुए देखा है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बढ़ती अंतर्कलह के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के प्रति नरम रुख अपनाया और उन्हें अपना वरिष्ठ करार दिया। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी उनके राजनीतिक मार्गदर्शक रहे हैं और मुझे बड़ा होते हुए देखा है। उन्हें आलोचना करने का पूरा अधिकार है।

Abhishek Banerjee

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

अभिषेक बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया जब एक दिन पहले ही कल्याण बनर्जी ने उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और उन्हें अंहकारी करार दिया था। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी की शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद अभिषेक ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कल्याण को टीएमसी का वरिष्ठ नेता बताया।

End of Feed