'मोदी और अमित शाह ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है, इन सातों गद्दारों को जनता माफ नहीं करेगी'

राघव चड्ढा सहित AAP के 7 सांसद भाजपा ज्वाइन करेंगे। हालांकि, राघव चड्ढा ने किसी का नाम नहीं लिया, उन्होंने दो-तिहाई सांसद कहा था, लेकिन वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बता दिया कि वे सात सांसद कौन हैं -

आम आदमी पार्टी (AAP) से पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। राघव चड्ढा के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद सदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्य सभा सांसद भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके साथ अन्य कौन-कौन से नेता हैं।

Sanjay Singh Raghav Chadha Harbhajan singh

संजय सिंह ने बताया कौन-कौन नेता AAP छोड़ रहे हैं

इसके तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय सिंह ने उन सभी सांसदों का नाम लिया, जिनके पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। राघव चड्ढा ने तो नाम नहीं लिए, लेकिन संजय सिंह ने एक-एक सांसद का नाम लेकर कहा कि इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ साजिश है।

End of Feed