देश

वोटर लिस्ट में BJP पर 'फ्राड' का आरोप, संजय सिंह ने पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, प्रवेश वर्मा के लिए नाम

Delhi Assembly Election 2025: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'केंद्रीय मंत्री, भाजपा के सांसद और अन्य नेता चुनाव आयोग की आखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा के साथ खेल रहे हैं। भाजपा चुनावी फर्जीवाड़ा कर रही है।' संजय सिंह ने कहा, 'नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जो कि पूर्व सांसद हैं, फिर भी वह बीते आठ महीने से सांसद बंगले में जमे हुए हैं।'

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सभी दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाता सूची में धांधली कराने का आरोप लगाया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'केंद्रीय मंत्री, भाजपा के सांसद और अन्य नेता चुनाव आयोग की आखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा के साथ खेल रहे हैं। भाजपा चुनावी फर्जीवाड़ा कर रही है।'

संजय सिंह ने दो मंत्रियों पर लगाए आरोप

संजय सिंह ने कहा, 'नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जो कि पूर्व सांसद हैं, फिर भी वह बीते आठ महीने से सांसद बंगले में जमे हुए हैं। यही नहीं उन्होंने अपने इस सरकारी बंगले वाले पते पर 33 वोट्स जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है। दूसरे नेता केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी हैं। इन्होंने अपने सरकारी बंगले वाले पते पर 26 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दिया है। केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने भी अपने पते पर 26 नाम जोड़ने के लिए कहा है।'

जाट आरक्षण AAP का चुनावी हथकंडा-भाजपा

भाजपा के जाट नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान कभी भी जाट आरक्षण का मुद्दा नहीं उठाया लेकिन चुनाव से पहले वह इस पर राजनीति कर रहे हैं। जाट नेताओं ने इसे ‘चुनावी नौटंकी’ करार दिया। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने केजरीवाल द्वारा जाट आरक्षण को लेकर लगाये गये हालिया आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘केवल प्रधानमंत्री को पत्र लिखने से आरक्षण नहीं मिल जाता।’

केजरीवाल ने पीएम को लिखा है पत्र

केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा, अपना वादा करने के बावजूद भी जाट समुदाय को केंद्र के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने में विफल रही है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के जाटों को आरक्षण देने का आग्रह किया है। उन्होंने भाजपा पर राजस्थान में जाटों का पक्ष लेने और दिल्ली में उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित