दिल्ली

AAP को SP के समर्थन पर संदीप दीक्षित का तंज, कहा-ये दल नहीं चाहते कांग्रेस मजबूत हो, इनका कोई वजूद नहीं

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता ने कहा कि पांच महीने पहले गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन नहीं होगा। तब तो इंडिया अलायंस के ये दल नहीं बोले कि गठबंधन कर लो, गठबंधन होना चाहिए। बीते कुछ महीनों में ये कुछ नहीं बोले लेकिन जब अचानक से उन्हें लगा कि कांग्रेस तेजी पकड़ रही है तो इन्होंने अपना ऐलान करना शुरू किया है

Image

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं संदीप दीक्षित।

Delhi Assembly Election 2025: समाजवादी पार्टी (SP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस पर नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने इंडिया गठबंधन के इस सहयोगी दलों पर तंज कसा है। दीक्षित ने शनिवार को कहा कि इन पार्टियों का दिल्ली में कोई बड़ा वजूद नहीं है और ये दल नहीं चाहते कांग्रेस इनके राज्यों में मजबूत हो। इनके समर्थन से दिल्ली में कोई फर्क पड़ने नहीं जा रहा है।

'इन्हें उम्मीद नहीं थी कांग्रेस इतनी मजबूती से चुनाव लड़ेगी'

कांग्रेस नेता ने कहा कि पांच महीने पहले गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन नहीं होगा। तब तो इंडिया अलायंस के ये दल नहीं बोले कि गठबंधन कर लो, गठबंधन होना चाहिए। बीते कुछ महीनों में ये कुछ नहीं बोले लेकिन जब अचानक से उन्हें लगा कि कांग्रेस तेजी पकड़ रही है तो इन्होंने अपना ऐलान करना शुरू किया है। ना तो उनके कहने सुनने से दिल्ली में कोई फर्क पड़ने वाला है और न ही इनका कोई बड़ा वजूद है।

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की घेरेबंदी

नई दिल्ली सीट से AAP के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है और इस बार कांटे का टक्कर माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस केजरीवाल की घेरेबंदी जिस तरह से कर रही हैं, उससे केजरीवाल की चुनावी राह मुश्किल होती जा रही है। इस सीट पर पिछला चुनाव केजरीवाल ने रिकॉर्ड मतों से जीता था।

आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से मतदाताओं के ‘फर्जी’ पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ ने उनके आवास के पास लगे सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article