ताजा खबर, हिंदी समाचार, 9 फरवरी 2024: ET Now Global Business Summit 2024 का आयोजन बोले पीएम-तीसरे टर्म में और बड़े फैसले होंगे'
ET Now Global Business Summit 2024 Live
ET Now Global Business Summit:'पिछले डेढ़ साल से नई योजनाओं की तैयारी, तीसरे टर्म में और बड़े फैसले होंगे',बोले PM Modi
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार भविष्य के विजन को लेकर चल रही है और पिछले डेढ़ साल से नई योजनाओं की तैयारी की जा रही थी, कहा कि 'तीसरे टर्म में और बड़े फैसले होंगे, ET Now Global Business SummitET Now Global Business Summit 2024: मैं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करके जाना चाहता हूं, बोले प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने कहा- मैं वर्तमान पीढ़ी के साथ ही आने वाली अनेकों पीढ़ियों के प्रति भी जवाबदेह हूं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी पूरी करके जाना नहीं चाहता हूं, मैं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करके जाना चाहता हूं। खजाना खाली करके चार वोट ज्यादा पाने वाली राजनीति से मैं कोसो दूर रहता हूं, ET Now Global Business Summit 2024ET Now Global Business Summit: हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर बोले- हमने 3 C को खत्म किया
'टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट' में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 'टाइम्स नाउ' के कंसल्टिंग एडिटर दिनेश गौतम के साथ बातचीत में राज्य में विकास, गवर्नेंस, इन्वेस्टमेंट, लॉ एंड ऑर्डर और डबल इंजन सरकार जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में काम कर रही है जिससे हम प्रदेश को 'राम राज्य' की तरफ लेकर जायेंगे, ET Now Global Business Summitअचानक संसद की कैंटीन पहुंच गए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अलग अंदाज में नजर आए। पार्टी लाइन से हटकर उन्होंने सांसदों के साथ संसद की कैंटीन में लंच किया और कई निजी अनुभव भी साझा किए। खास बात यह रही कि यह सब अचानक हुआ। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आठ सांसदों के साथ फोन गया और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों से मिलना चाहते हैं, पढ़ें पूरी खबरET Now Global Business Summit: तकनीक के दुरुपयोग पर होगा सख्त एक्शन...बोले राजीव चंद्रशेखर
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डिजिटल इंडिया से लेकर एआई के उपयोग और मौजूदा सूचना युग में तकनीक के दुरुपयोग सहित कई मुद्दों पर सरकार का नजरिया सामने रखा। चंद्रशेखर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में स्किल लोगों को नियुक्ति की जा रही है, ET Now Global Business Summitपूर्व पीएम चरण सिंह, नरसिम्हा राव को भारत रत्न पर क्या बोलीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी?
केंद्र द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नेकहा कि वह इस कदम का स्वागत करती हैं। दिवंगत प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं इसका स्वागत करती हूं।", पढ़ें पूरी खबर2047 तक हर भारतीय के पास होगा अपना बीमा, बोले IRDAI चेयरमैन
ET Now Global Business Summit 2024 LIVE Updates: दुनिया के बदलते आर्थिक परिदृश्य में विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के 8वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के टॉप बिजनेस लीडर और अलग-अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां अपने विचारों के जरिए नई दिशा देंगे, ET Now Global Business Summit 2024 LIVEET Now Global Business Summit 2024: पीयूष गोयल बोले-पूरा देश एक शरीर जैसा
राजनीति की अपनी चाल होती है और नेता अपने-अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर तमाम तरह की बातें करते हैं और भाषण देते हैं। ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने अपनी बात रखी और बताया कि उनके लिए एक भारत का क्या मतलब है। इस मंच से उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लिए बिना कहा कि युवराज कहते हैं कि जितनी संख्या उतना हक। उन्होंने इस तरह के विवाद और बातों को दरकिनार किया, पढ़ें पूरी खबरभाजपा के साथ RLD के गठबंधन की जयंत चौधरी ने की पुष्टि
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान के साथ यह भी तय हो गया है आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भाजपा का दामन थामने वाले हैं। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए लगभग इस बात की पुष्टि कर दी है। भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इंकार करूं आपके सवालों का", पढ़ें पूरी खबरदेश के तीन दिग्गजों को मिलेगा भारत रत्न
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर घोषणा की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर ये भी बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के अलावा मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। पढें पूरी खबरअमेरिका में नेवादा के 'रिपब्लिकन कॉकस' चुनाव में ट्रंप की जीत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत हुए नेवादा के कॉकस चुनाव में जीत हासिल कर ली। ट्रंप नेवादा कॉकस में लड़ने वाले एक मात्र प्रमुख उम्मीदवार थे। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कॉकस में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह इसे ट्रंप के पक्ष में एक अनुचित प्रक्रिया मानती हैं। नेवादा कॉकस में जीत के साथ ही ट्रंप को राज्य के सभी 26 ‘डेलिगेट’ (लोगों के समूह का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया व्यक्ति) का समर्थन मिल गया। ट्रंप को पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 डेलिगेट के मतों की आवश्यकता है और वह मार्च में यह संख्या हासिल कर सकते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले देश के दो बड़े दल डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं और इसके लिए दावेदारों के बीच राज्यों में ‘प्राइमरी’ और ‘कॉकस’ चुनाव कराए जाते हैं। इन चुनावों के बाद सर्वाधिक डेलिगेट का समर्थन हासिल करने वाला दावेदार पार्टी उम्मीदवार बनता है। अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।लोकसभा ने दो दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा ने शुक्रवार को सदन के दो दिवंगत पूर्व सदस्यों- हरमोहन धवन और रुबाब सईदा को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने धवन और सईदा के निधन की जानकारी दी। इन दोनों पूर्व सदस्यों का हाल ही में निधन हुआ है। बिरला ने इन दोनों पूर्व सदस्यों के संसदीय जीवन का उल्लेख किया। इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर दोनों दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। धवन नौवीं लोकसभा में चंडीगढ़ से सांसद थे और वह केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। सईदा उत्तर प्रदेश की बहराइच संसदीय सीट से 14वीं लोकसभा में सदस्य थीं।पश्चिम बंगाल में रूपनारायण नदी में नाव पलटी, पांच लोग लापता
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रूपनारायण नदी में एक नाव पलटने के बाद पांच लोग लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोगों का एक समूह पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गया था। जब समूह बृहस्पतिवार की रात वापस लौट रहा था तो बीच नदी में उनकी नाव पलट गई। पुलिस ने बताया कि लोगों की चीखें सुनने के बाद बाद अन्य नाव धटनास्थल पर पहुंचीं और जितने संभव हो सके उतने लोगों को बचाया। घटना में पांच लोग लापता हैं जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हावड़ा की जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद दो आपदा प्रबंधन दलों और सिविल सुरक्षा कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है।नोएडा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित बलात्कार के मामले के आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा रबूपुरा निवासी राहुल गौतम ने बच्ची के साथ बृहस्पतिवार शाम को एक खेत में कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची लहूलुहान अवस्था में खेत में रोती हुई मिली थी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मिली एक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी राहुल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि जांच के तहत आरोपी को उस जगह ले जाया गया जहां उसने अपराध के दौरान पहने कपड़े छुपाए थे लेकिन तभी वह एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की त्वरित अदालत में सुनवाई का निवेदन किया जाएगा।अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों पर फिर हवाई हमले किए
अमेरिकी सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमले किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ ने बताया कि अमेरिकी सैन्य बलों ने बृहस्पतिवार को विस्फोटकों से लदी उन चार ड्रोन नौकाओं और सात पोत रोधी क्रूज मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया, जिनके द्वारा लाल सागर में पोतों को निशाना बनाए जाने की आशंका थी। सेंट्रल कमांड ने कहा, 'वे क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के पोतों और वाणिज्यिक पोतों के लिए खतरा थे। ये कदम नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे और अमेरिकी नौसेना एवं वाणिज्यिक पोतों के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे।' हूती विद्रोहियों ने इस हमले में नुकसान होने की पुष्टि नहीं की है। गाजा में इजराइल के हमले के विरोध में हूती विद्रोही नवंबर के बाद से लाल सागर में पोतों को लगातार निशाना बना रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने अन्य सहयोगियों के समर्थन से हाल में हूती ठिकानों को निशाने बनाकर हवाई हमले किए हैं।राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
देश में आसन्न आम चुनाव के लिये राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल पांच करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2,74,75,971 पुरूष एवं 2,53,51,276 महिला तथा 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 15,54,604 नव मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं। गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 72 हजार 260 पंजीकृत थे जिनकी संख्या अब बढ़कर क्रमशः 5,72,965 तथा 12,85,960 हो गयी है।केंद्रीय मंत्रियों की टीम ने पंजाब के किसान नेताओं से मुलाकात की
तीन केंद्रीय मंत्रियों की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां किसान संगठनों के नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। किसान संगठनों के नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अपनी विभिन्न मांगों पर जोर देने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च की योजना बना रहे हैं। किसान नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही दूसरे दौर की बैठक करेंगे। हालांकि, किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी को उनका प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च अब भी बरकरार है। बैठक के लिए किसान नेताओं के साथ समन्वय करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी चर्चा में भाग लिया। मान ने कहा कि मंत्री और किसान नेता कई बातों पर सहमत हुए हैं, जिनमें अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना और नकली बीजों और रसायनों के लिए सख्त सजा शामिल है। केंद्रीय टीम में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल थे, जो किसान नेताओं के साथ चर्चा के लिए चंडीगढ़ आए। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक सकारात्मक माहौल में हुई।तृणमूल कांग्रेस का पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम हुआ गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को पिछले साल पंचायत चुनाव के एक उम्मीदवार की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जून में ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के नेता मोहिउद्दीन मुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना से संबंधित प्राथमिकी में इस्लाम को नामजद किया गया था। उसने कहा कि इस्लाम के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, सरकारी संपत्ति को नुकसान आदि के आरोप हैं। इस्लाम को वरिष्ठ नेता अब्दुर रज्जाक मुल्ला पर हमले के सिलसिले में 2013 में भी गिरफ्तार किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस्लाम को लोकसभा चुनाव से पहले एक योजना के तहत गिरफ्तार किया गया है।राहुल ने सुर्खियां बटोरने के लिए मोदी की जाति का मुद्दा उठाया: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता सुर्खियां बटोरने के लिए कोई भी ‘अनाप-शनाप’ दावा कर सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ठाकुर ने गांधी पर जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करके देश को विभाजित करने का भी आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने यह भी मांग की कि गांधी अपनी टिप्पणी से ओबीसी समुदाय का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगें।भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में सफलतापूर्वक संपन्न
भारतीय सेना और ‘रॉयल सऊदी लैंड फोर्स’ के बीच 'सदा तनसीक’ नामक पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास बृहस्पतिवार को ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने एक बयान में बताया कि संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता हासिल करना था। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभ्यास में भारत की ‘ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स’ रेजिमेंट की 20वीं बटालियन के 45 सैनिक और सऊदी अरब की ‘रॉयल सऊदी लैंड फोर्स’ के 45 सैनिकों का समूह शामिल था। शर्मा ने बताया कि यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभ्यास का समापन समारोह नौ फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमे उत्कृष्ट सैनिकों को सम्मानित करने और दोनों टुकड़ियों द्वारा सीखे गए अभ्यासों पर आदान प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता की गोली मारकर हत्या
मुंबई में बृहस्पतिवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती दिखाई देती है। एक अधिकारी ने बताया घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी। फेसबुक लाइव यह स्पष्ट करने के लिए था कि वे बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके दोनों एक साथ आए हैं। अभिषेक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।'अवैध' मदरसे, मस्जिद को ढहाए जाने पर हिंसा भड़कने के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम (अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं। इसने कहा कि शहर के बनभूलपुरा इलाके में हिंसा के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लगभग 60 लोगों में से अधिकांश पुलिसकर्मी और नगरपालिका कर्मचारी हैं, जो एक स्थानीय मदरसे की विध्वंस कार्रवाई में शामिल थे। हिंसा बढ़ने पर हल्द्वानी की सभी दुकानें बंद कर दी गईं। कर्फ्यू लगने के बाद शहर और आसपास कक्षा 1-12 तक के सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी देहरादून में उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की तथा अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे एवं मस्जिद को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया।मंत्रिमंडल ने 12,343 करोड़ रुपये की छह रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की छह परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 12,343 करोड़ रुपये है। सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं का वित्त पोषण केंद्र सरकार करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए विभिनन फैसलों की सराहना की और कहा कि रेल परियोजनाओं की मंजूरी से बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा और व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से वाणिज्य के साथ-साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा 'मत्स्य पालन अवसंरचना विकास कोष' (एफआईडीएफ) के विस्तार से मत्स्य पालन क्षेत्र में लोगों के लिए बेहतर ऋण पहुंच सुनिश्चित होगी और संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को असंगठित मत्स्य पालन क्षेत्र को औपचारिक रूप देने, सूक्ष्म और लघु उद्यमों को संस्थागत वित्त की सुविधा देने और जलकृषि बीमा को बढ़ावा देने के लिए 6,000 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने 7,522.48 करोड़ रुपये के पहले से स्वीकृत कोष और 939.48 करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन से 'मत्स्य पालन अवसंरचना विकास कोष' (एफआईडीएफ) को अगले तीन वर्षों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया।आज की ताजा खबर 9 जनवरी, 2024: एनआईए ने चार राज्यों में की छापेमारी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी भाकपा (माओवादी) के एक वरिष्ठ नेता से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई। तेलंगाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) नेता को सितंबर 2023 में हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने नयी दिल्ली में कहा कि एनआईए की टीमों ने छह स्थानों पर आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें दो जगह हैदराबाद में हैं। इसके अलावा ठाणे (महाराष्ट्र), चेन्नई, मलप्पुरम और पलक्कड़ (केरल में) एक-एक स्थान पर छापे मारे गए। एजेंसी ने छापेमारी में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और किताबें बरामद की। उन्होंने बताया कि सिम कार्ड के साथ छह मोबाइल फोन और 1,37,210 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। यह मामला सितंबर 2023 में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दीपक राव की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।पाकिस्तान में मतदान के दिन आतंकी हमले, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 12 की मौत
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को आम चुनाव के दिन 10 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए वहीं सरकारी बलों ने मतदान को बाधित करने के उद्देश्य से किए गए 51 आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया। इनमें ज्यादातर हमले खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में हुए। सेना ने एक बयान में कहा कि इस दौरान पांच आतंकवादी भी मारे गए। बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के अधिकतर हमले खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुए और उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। हालांकि, इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसमें कहा गया है कि 51 कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों के बावजूद, सैनिक डटे रहे और प्रभावी ढंग से पूरे पाकिस्तान में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की। सेना ने कहा कि इन हमलों में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 10 कर्मियों सहित 12 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए।रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, MEA प्रवक्ता बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका रिहा, अदालत ने सुनाया फैसला, क्या अब सीधे जंतर-मंतर जाएंगे?
GMC Election 2026: गांधीनगर निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 44 सीटों पर BJP-कांग्रेस और AAP में त्रिकोणीय मुकाबला
ध्रुव राठी को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया, जंतर-मंतर आए तो दिल्ली पुलिस लेगी एक्शन!
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?
© 2026 Times Horizon Private Limited
