
ET Now Global Business Summit 2024, PM Modi Speech: 'नया भारत सुपर स्पीड से काम करेगा, ये मोदी की गारंटी है...', ईटी नाउ ग्लोबल समिट में बोले PM Modi
ET Now Global Business Summit 2024, PM Modi Speech Updates: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में कई पहुलुओं पर बात की। उन्होंने कहा, 2014 के पहले 10 साल में देश जिन नीतियों पर चला था वह वाकई देश को कंगाली की राह पर लेकर जा रही थी। हमारी सरकार ने संसद में श्वेत पत्र भी रखा है। इसे मैं 2014 में ला सकता था। राजनीतिक स्वार्थ अगर मुझे साधना होता तो वे आंकड़े मैं 10 साल पहले देश के सामने रख देता। लेकिन 2014 में जो चीजें मेरे सामने आईं, मैं चौंक गया था। अर्थव्यवस्था बहुत खराब स्थिति में थी। अगर मैं इन चीजों को उस समय खोल देता, जरा भी गलत सिग्नल जाता तो देश का विश्वास टूट जाता। लोग मानते डूब गए अब नहीं बच सकते। राजनीतक तौर पर मुझे यह शूट करता था, राजनीति कहती है वही करो...लेकिन राष्ट्रनीति वह नहीं करने देती। हमारे तीसरे टर्म में देश इकोनॉमी में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। मैं यह बता देना चाहता हूं कि तीसरे टर्म में और भी बड़े फैसले होने जा रहे हैं। भारत की गति देने के लिए नई योजनाओं की तैयारी डेढ़ साल से तैयार कर रहा हूं। इसके लिए करीब 15 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव लिए हैं, आने वाले 15 से 20 दिनों में यह काम पूरा भी हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'नया भारत सुपर स्पीड से काम करेगा, ये मोदी की गारंटी है।