Sonia Gandhi Reaction on Bharat Ratna: केंद्र द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नेकहा कि वह इस कदम का स्वागत करती हैं। दिवंगत प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं इसका स्वागत करती हूं।'
पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव के अलावा, सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया है, जिन्हें भारत की 'हरित क्रांति' में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है।
पीवी नरसिम्हा राव के पोते ने दिया बयान
वहीं पीवी नरसिम्हा राव के पोते सुभाष ने भी इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को भारत रत्न देने की जानकारी दी है, भले ही वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए सरकार केंद्र में थी, भारत रत्न तो दूर की बात है, किसी भी पुरस्कार की बात छोड़ दीजिए, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विफलताओं के लिए नरसिम्हा राव को बलि का बकरा बनाने में गांधी परिवार का बहुत बड़ा रोल है।
