
ET Now Global Business Summit 2024: दुनिया के बदलते आर्थिक परिदृश्य पर हुआ मंथन, पीएम मोदी समेत दिग्गज बोले-भारत दिखाएगा रास्ता
ET Now Global Business Summit 2024: दुनिया के बदलते आर्थिक हालात के बीच विभिन्न पेचीदगियों पर विमर्श के लिए ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट का 8वां संस्करण 9 और 10 फरवरी को नई दिल्ली के ताज पैलेस में हुआ। समिट के पहले दिन मुख्य वक्ता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजीव चंद्रशेखर, पीयूष गोयल और कई देश-दुनिया की नामचीन हस्तियों ने संबोधित किया। समिट के दूसरे दिन की सबसे पहले सद्गुरु ने संबोधित किया। इसके बाद गृहमत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संबोधित किया। इनके अलावा दुनिया भर के कई अर्थशास्त्री, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, बिजनेसमैन, स्टार्टअप के दिग्गजों अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं के प्रतिष्ठित पैनल के बीच बुद्धिजीवी और अनुभव का संयोजन देखने को मिला। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से कैसे निपटा जाए? इस पर मंथन हुआ। यहां से देश और दुनिया को नई दिशा देने के लिए एक नया रास्ता निकला।