ताजा खबर : केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला, भारत ने किया ईरान-यूएस युद्धविराम का स्वागत
ताजा खबर (Taja Khabar 8 April), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [ईरान-अमेरिका सीजफायर] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [दिल्ली बारिश] [मौसम का अपडेट] [आर्टेमिस-2] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) : आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम हो गया है। इस पर इजराइल भी सहमत हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात ईरान पर विनाशकारी हमले करने की अपनी धमकियों से पीछे हटते हुए, तेहरान को समझौते के लिए दी गई समय सीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले युद्धविराम पर समझौते का ऐलान किया। हालांकि, ईरान ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। वहीं, बुधवार सुबह अमेरिका-ईरान युद्धविराम (US-Iran Ceasefire) की घोषणा के बाद ईरान में नए सिरे से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ईरान की राजधानी की सड़कों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद!। बात देश की करें तो तीन राज्यों असम, पुडुचेरी और केरल में चुनाव प्रचार थम चुका है और कल मतदान होगा। बंगाल के लिए चुनाव प्रचार जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम आज भी खुशनुमा बना हुआ है और छिटपुट बारिश की संभावना है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
ताजा खबर : केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला, भारत ने किया ईरान-यूएस युद्धविराम का स्वागत
