आज की ताजा खबर: 'GST रिफॉर्म ने 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदल दिया', बोलीं- वित्त मंत्री सीतारमण, CM भगवंत मान की तबीयत पर मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा अपडेट
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। अपने सोशल अकाउंट ट्रूथ सोशल पर किए गए अपने एक पोस्ट में उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हमने चीन के हाथों भारत और रूस को खो दिया है लेकिन इसके कुछ देर बाद व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ऐसा नहीं है। भारत के साथ रिश्ते बहुत खास हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मित्रता बनी रहेगी। इसी बीच एस जशंकर ने कहा है कि पीएम मोदी, अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन वास्तव में मैं यही कहूंगा।"
आज की ताजा खबर: 'GST रिफॉर्म ने 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदल दिया', बोलीं- वित्त मंत्री सीतारमण, CM भगवंत मान की तबीयत पर मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा अपडेट
जम्मू-कश्मीर के रामबन में नदी में गिरने से SPO की मौत
PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
गुजरात के पावागढ़ मंदिर में सामान ढुलाई रोपवे का तार टूटने से छह लोगों की मौत
पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरेश दुधात ने हादसे में छह मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन दल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं। पावागढ़ मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचने के लिए या तो लगभग 2000 सीढ़ियां चढ़ते हैं या फिर केबल कार का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण रोपवे को सुबह से ही आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था।
अभिनेता आशीष वारंग का 55 वर्ष की आयु में निधन
अभिनेता की टीम ने उनके आधिकारिक 'इंस्टाग्राम' पेज पर एक पोस्ट में कहा कि अभिनेता ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। पोस्ट में कहा गया, ‘‘गहरे दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि आशीष वारंग का पांच सितंबर को रात 12:00 बजे निधन हो गया, वह बीमारी से बहादुरी से जूझ रहे थे और हृदयाघात से पीड़ित थे। वह एक तेजस्वी व्यक्ति थे जिनकी दयालुता और गर्मजोशी ने कई लोगों के जीवन को छुआ। हालांकि वे हमें छोड़कर चले गए हैं, लेकिन उनका प्यार और यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति।’’
GST ने 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदल दिया: वित्त मंत्री
ट्रंप और पीएम मोदी की फ्रेंडशिप पर क्या बोले एस जयशंकर?
उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन वास्तव में मैं यही कहूंगा।"
CM भगवंत मान की तबीयत पर मनीष सिसोदिया ने दिया अपडेट
बता दें कि शुक्रवार शाम सीएम मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले 2 दिनों से उनकी तबीयत नासाज थी।
