LIVE

ताजा खबर, Taza Khabar , 6 अक्टूबर 2023: छत्तीसगढ़ में भी मोदी ही होंगे BJP का चेहरा, फिर लौटने लगा कोरोना, सिंगापुर में मची तबाही

आयुष सिन्हाUpdated Oct 6, 2023, 23:49 IST

ताजा खबर, Taza Khabar , 6 अक्टूबर 2023: छत्तीसगढ़ में भी मोदी ही होंगे BJP का चेहरा, फिर लौटने लगा कोरोना, सिंगापुर में मची तबाही
ताजा खबर, Taza Khabar , 6 अक्टूबर 2023: छत्तीसगढ़ में भी मोदी ही होंगे BJP का चेहरा, फिर लौटने लगा कोरोना, सिंगापुर में मची तबाही

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 6 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वह आने वाले दो वर्षों में देश से नक्सलवाद एवं लेफ्ट विंग चरमपंथ का पूरी तरह से सफाया कर देंगे। दिल्ली में लेफ्ट विंग चरमपंथ पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री ने यह बयान दिया वहीं छत्तीसगढ़ दौरे पर गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए राज्य में जाति आधारित जनगणना कराए जाने की बात कही है। साथ ही राज्य के लिए कई चुनावी वादों की झड़ी लगा दी वहीं राजस्थान में आज फिर से हो कुछ और नए जिले के गठन का ऐलान हो गया है। नए जिलों के नाम मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी हैं। इस प्रकार से अब राजस्थान में 53 जिले होंगे उधर साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है। ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को उसके जाति आधारित सर्वेक्षण के और आंकड़ें प्रकाशित करने से रोकने से इनकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह राज्य सरकार को कोई नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकत, पढ़ें 6 अक्टूबर (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।

OCT 06, 2023 23:46 IST

रेलवे के खिलाफ साजिश? अब महाराष्ट्र में ट्रैक पर मिला पत्थर

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों को पुणे-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर पत्थर रखे हुए मिले, पढें पूरी खबर
OCT 06, 2023 22:27 IST

तेलंगाना में KCR को लगा दोहरा झटका

भारत राष्ट्र समिति यानि कि BRS को दो वरिष्ठ नेताओं ने अलविदा कह दिया। जिसमें एक खानापुर से विधायक अजमीरा रेखा हैं। रेखा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मलेन में पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 22:25 IST

फिर लौटने लगा कोरोना, सिंगापुर में मची तबाही

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि देश कोविड-19 की एक और लहर का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी हफ्तों में और लोगों के बीमार पड़ने एवं अस्पताल में भर्ती होने की आशंका है, पढें पूरी खबर
OCT 06, 2023 21:28 IST

घर से भागी बहन तो भाई ने कर दी पड़ोसी की हत्या

कोटा में दिनदहाड़े महिला की हत्या की हत्या का मामला सामने आया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 21:25 IST

छत्तीसगढ़ में भी मोदी ही होंगे BJP का चेहरा

भाजपा की योजना, प्रारंभिक तौर पर छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाएं करवाने की है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की जनसभाओं की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 20:27 IST

AAP नेता राघव चड्ढा को बड़ा झटका, खाली करना पड़ेगा बंगला

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को टाइप 7 बंगला खाली करने का आदेश दिया है। राज्यसभा सचिवालय के वकील ने इस मामले में दलील देते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद होने के नाते राघव चड्ढा को टाइप 6 बंगला आवंटित करने का अधिकार है, न कि टाइप 7 बंगला, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 18:48 IST

लेफ्ट विंग चरमपंथ का 2 साल में पूरी तरह से कर देंगे सफाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वह आने वाले दो वर्षों में देश से नक्सलवाद एवं लेफ्ट विंग चरमपंथ का पूरी तरह से सफाया कर देंगे, पढें पूरी खबर
OCT 06, 2023 18:45 IST

भारत के 'अल्टीमेटम' के बाद कनाडा ने अपने राजनयिकों को इंडिया से किया ट्रांसफर

खबर है कि कनाडा भारत में तैनात अपने राजनयिकों को सिंगापुर और कुआलालम्पुर भेज रहा है। रिपोर्टों को अनुसार भारत के अल्टीमेटम के बाद कनाडाई सरकार ने भारत में अपने अधिकांश राजनयिकों को निकाल लिया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 17:38 IST

जापान को 5-1 से मात देकर भारत ने जीता पुरुष हॉकी में गोल्ड

Asian Games 2023: जापान को 5-1 से मात देकर भारत ने जीता पुरुष हॉकी में गोल्ड, कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 16:10 IST

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ दौरे गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई चुनावी वादे किए। प्रियंका ने जाति आधारित जनगणना पर भी बड़ा ऐलान किया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 16:09 IST

अब राजस्थान में होंगे 53 जिले, सरकार ने 3 जिलों के नामों का किया ऐलान

राजस्थान में आज फिर से हो कुछ और नए जिले के गठन का ऐलान हो गया है। नए जिलों के नाम मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी हैं। इस प्रकार से अब राजस्थान में 53 जिले होंगे, पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 16:09 IST

ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

नोबेल शांति पुरस्कार 2023 ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को मिला है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 14:36 IST

जाति सर्वेक्षण आंकड़ें: न्यायालय का बिहार सरकार को रोकने से इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को उसके जाति आधारित सर्वेक्षण के और आंकड़ें प्रकाशित करने से रोकने से इनकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह राज्य सरकार को कोई नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकता। न्यायमूर्ति संजय खन्ना और न्यायमूर्ति एस एन भट्टी ने पटना उच्च न्यायलाय के एक अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक औपचारिक नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय ने बिहार में जाति सर्वेक्षण की मंजूरी दी थी।
OCT 06, 2023 14:21 IST

पश्चिम बंगाल: राजभवन के बाहर टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना जारी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं का, केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का बकाया कथित तौर पर रोके जाने के खिलाफ यहां राजभवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल सी वी आनंद बोस के मुलाकात न करने तक धरना जारी रखने का आह्वान किया है। उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद बोस बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। टीएमसी के हजारों पदाधिकारियों और शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल का मनरेगा बकाया कथित तौर पर रोके जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को ब्रिटिशकालीन राजभवन तक मार्च किया जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद बनर्जी रात भर धरना स्थल पर रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां रहूंगा और जब तक माननीय राज्यपाल हमारे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करते और इन दो सवालों का जवाब नहीं देते तब तक एक इंच भी नहीं हिलेंगे।'
OCT 06, 2023 13:45 IST

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर लगाए 3 गंभीर आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये दावा किया है कि विपक्षी नेताओं को धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में ‘आप’ नेता संजय सिंह पर लगे आरोपों को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि सब कुछ झूठ है, सभी बयान झूठे है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 13:12 IST

मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 103 लापता लोगों की तलाश जारी

सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आयी बाढ़ के बाद मची तबाही में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 21 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल तीस्ता नदी के बेसिन और उत्तर बंगाल के निचले हिस्से में तीसरे दिन भी लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से सात के शव निचले इलाकों के विभिन्न हिस्सों से बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक को बचा लिया गया तथा 15 लापता जवानों की तलाश जारी है। उत्तर सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बुधवार सुबह बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ के बाद 15 जवानों समेत कुल 103 लोग अब भी लापता हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि अभी तक 2,411 लोगों को बचाकर राहत शिविरों में ले जाया गया है जबकि 22,000 से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित चार जिलों में 7,644 लोगों को 26 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
OCT 06, 2023 11:49 IST

देवरिया हत्याकांड में दारोगा समेत चार और पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवरिया: रुद्रपुर के फतेहपुर में सोमवार को हुए नरसंहार के बाद से योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। आठ बीघा जमीन को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों से छह लोगों की हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैली दी। हत्याकांड के बाद अपराधियों समेत जिला प्रशासन और पुलिस आधिकारियों पर भी गाज गिरी है। मामले में अब तक रुद्रपुर तहसील के एसडीएम और सीओ समेत राजस्व व पुलिस के 15 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जिनमें से गुरुवार की देर रात दो दारोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2023 10:27 IST

5 लाख रुपये का आर्थिक मदद देने का ऐलान

गोरेगांव आग हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, 'मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं, जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। जो घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा।'
OCT 06, 2023 10:23 IST

भारत-अमेरिका संबंध मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जॉर्जिया से सांसद जोन ओसॉफ ने भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया है। ओसॉफ ने ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन’ (एनएफआईए) द्वारा भारत-अमेरिका मित्रता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों, अनुसंधान, सहयोग और सुरक्षा समन्वय बढ़ाने के लिए काम करना जारी रखूंगा।' डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ओसॉफ को भारत-अमेरिका संबंधों में उनकी भूमिका के लिए एनएफआईए ने सम्मानित किया। उन्होंने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'मैं जानता हूं कि भारतीय अमेरिकी समुदाय और जॉर्जिया में भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए अमेरिका-भारत संबंध कितने महत्वपूर्ण हैं।' अमेरिकी सांसद ने कहा, 'मुझे पिछले साल भारत में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और अमेरिकी सीनेट में यहां कई नेताओं की मेजबानी की जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र आए थे और उन्होंने कांग्रेस में भाषण दिया था। तब जॉर्जिया से बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नेता उनका भाषण सुनने यहां आए थे।' एनएफआईए के अध्यक्ष राज राजदान ने कहा कि यह कार्यक्रम समुदाय के लिए एक साथ आने और गंभीर चर्चा में भाग लेने का एक अवसर है।
OCT 06, 2023 10:17 IST

RBI ने रेपो रेट नहीं किया बदलाव, EMI पर राहत नहीं

आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार तीसरी बार है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। आज के फैसले के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही रहेगी। आरबीआई के इस कदम से कर्ज पहले से ले चुके लोगों को थोड़ी जरूरी मायूसी हाथ लगेगी। क्योंकि आरबीआई पिछले एक साल में महंगाई को देखते हुए रेपो रेट में 2.5 फीसदी बढ़ोतरी कर चुका है। और इस वजह से लोगों के ऊपर EMI का बोझ बढ़ गया है। रेपो रेट में बदलाव नहीं करने की प्रमुख वजह महंगाई का अभी भी चिंताजनक स्थिति में बना होना है। पढ़ें पूरी खबर