क्राइम

Video: घर से भागी बहन तो भाई ने कर दी पड़ोसी की हत्या, कोटा में दिन दहाड़े बीच सड़क महिला का मर्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 09:23 PM IST

Women Murder in Kota: कोटा में दिनदहाड़े महिला की हत्या की हत्या का मामला सामने आया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजस्थान के कोटा में एक महिला की खुलेआम बीच सड़क पर नृशंसता के साथ हत्या कर दी गई, महिला का बीच सड़क पर गला काट डाला गया,आरोपी पड़ोसी है उसकी बहन किसी के साथ भाग गई है और उसे शक था कि इसी महिला ने उसे भागने में मदद की है, आरोपी को शक था कि घनश्याम की पत्नी कमलेश का इसमें हाथ है।

पीड़ित कमलेश कुमावत को खून से लथपथ देखा जा सकता है, वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

कमलेश के गले पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमलेश घरों में झाड़ू -पोछा करती थी। शाम 4 बजे काम खत्म करके अपने घर लौट रही थी। घर से कुछ दूर उसका पड़ोसी वीरू सड़क पर खड़ा था, पास आते ही वीरू ने कमलेश के गले पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए। इसके बाद चाकू लहराकर कमलेश के आसपास घूमा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article