देश

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा का ऐलान, दोबारा सत्ता मिली तो कराएंगे जातिगत जनगणना

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 6, 2023, 03:49 PM IST

छत्तीसगढ़ दौरे गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई चुनावी वादे किए। प्रियंका ने जाति आधारित जनगणना पर भी बड़ा ऐलान किया।

Image

प्रियंका गांधी वाड्रा

Photo : PTI

Priyanka Gandhi Vadra: छत्तीसगढ़ दौरे पर गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए राज्य में जाति आधारित जनगणना कराए जाने की बात कही है। साथ ही राज्य के लिए कई चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर देश के किसानों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो राज्य में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार अमीर लोगों के लिए है, उसे गरीबों, मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है। प्रियंका ने कहा कि पांच साल पहले सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हिंसा के चंगुल से बाहर निकाला।

प्रियंका ने कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता में आई तो गरीब लोगों को 10 लाख मकान दिए जाएंगे। केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में किसानों को कमजोर कर दिया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article