ऐसा लग रहा है जैसे कोई रेलवे के साथ साजिश कर रहा हो, एक के बाद कई जगहों पर रेलवे की ट्रैकों पर पत्थर मिलना, संयोग नहीं हो सकता। अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन बाल-बाल बची थी। तब भी ट्रैक पर पत्थर रखे मिले थे, अब महाराष्ट्र में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रेलवे के ट्रैक पर कई जगह पत्थर रखे मिले हैं।
कहां मिला पत्थर
महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों को पुणे-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर पत्थर रखे हुए मिले। रेलवे की मानें को यह शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास था।
कैसे चला पता
रेलवे स्टाफ ने ट्रैक की जांच के दौरान पत्थरों को ट्रैक पर रखे देखा। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई और ट्रैक पर से पत्थर हटाए गए। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी जांच में जुटे हैं।
बाल-बाल बची थी वंदे भारत
इस सप्ताह की शुरुआत में, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को तब इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी थी जब लोकोमोटिव पायलटों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर को रखे देखा था। इस दौरान ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थी। पत्थरों को एक रॉड के सहारे ट्रेक पर इस तरह से अटकाया गया था कि अगर ट्रेन समय पर नहीं रुकती तो हादसा तय था। इस मामले में बाद में केस दर्ज हुआ और जांच शुरू हुई।
