LIVE

आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 47 लाख रुपये का सोना जब्त, कुवैत से आए पति-पत्नी पकड़े गए, राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र की हत्या

nitin aroraUpdated Oct 6, 2026, 23:00 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [दिल्ली विपक्ष मार्च], [राज्य उपचुनाव], [भारतीय निर्वाचन आयोग] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ ’इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को यहां निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, आज मुख्य खबरें में भारत के कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं, बंगाल की नंदीग्राम, रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। उधर, पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें।

आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 47 लाख रुपये का सोना जब्त, कुवैत से आए पति-पत्नी पकड़े गए, राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र की हत्या
आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 47 लाख रुपये का सोना जब्त, कुवैत से आए पति-पत्नी पकड़े गए, राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र की हत्या

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [दिल्ली विपक्ष मार्च], [राज्य उपचुनाव], [भारतीय निर्वाचन आयोग] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार को संसद परिसर से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालेंगे।
विपक्षी दलों का यह मार्च पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रस्तावित है। विपक्ष के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत निकाले जा रहे इस मार्च में विभिन्न विपक्षी दलों के प्रमुख नेता और सांसद शामिल होंगे। इसके अलावा, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं, बंगाल की नंदीग्राम, रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। उधर, पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। तमिलनाडु की दो विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ ’इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को यहां निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें।

OCT 06, 2026 23:00 IST

राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र की हत्या

राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र की हत्याराजस्थान के कोटा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे 18 वर्षीय एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि यह हत्या बदला लेने के लिए की गई क्योंकि छात्र ने पूर्व में किसी पर चाकू से हमला किया था। चश्मदीदों ने बताया कि सोमवार देर रात अनंतपुरा इलाके के पंडित दीनदयाल नगर रिहायशी इलाके में मोटरसाइकिल सवार पांच युवकों ने भुवनेश नागर पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी दो बाइकों पर आए और चाकू से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में नागर गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपियों के चंगुल से निकलने में असफल रहा। कोटा के तलवंडी निवासी भुवनेश नागर को गंभीर चोटें आईं और जांघ पर चाकू से किये गये वार के कारण उसका बहुत ज्यादा खून बह गया। पुलिस ने बताया कि नागर और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहगीरों ने पीड़ित को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फॉरेंसिक की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। अनंतपुरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राहुल उर्फ बच्चा, सागर, दीपू पांडा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
OCT 06, 2026 22:47 IST

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 47 लाख रुपये का सोना जब्त, कुवैत से आए पति-पत्नी पकड़े गए

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कुवैत से आए एक दंपति के पास से 24 कैरेट सोना बरामद कर जब्त किया है। 308.710 ग्राम सोने की कुल बाजार कीमत 46,98,566 रुपये बताई गई है। अहमदाबाद कस्टम्स के मुताबिक, यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर विकसित की गई खुफिया जानकारी के बाद 6 अक्टूबर 2026 को कुवैत एयरवेज की फ्लाइट KU-347 से कुवैत से अहमदाबाद पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को रोका गया। दोनों पति-पत्नी हैं और आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। जांच के दौरान दोनों यात्रियों के पास से सोने के आभूषण बरामद हुए। इनमें सोने की चूड़ियां, चेन और पायल शामिल थीं। बरामद सोने का कुल वजन 308.710 ग्राम और शुद्धता 999.0 यानी 24 कैरेट पाई गई। कस्टम विभाग के अनुसार, महिला यात्री ने सोना अपने चेक-इन बैगेज, हैंड पर्स और कपड़ों के नीचे शरीर पर छिपा रखा था। वहीं पुरुष यात्री ने भी कपड़ों के नीचे सोने की चेन पहनकर उसे छिपाया हुआ था। कस्टम अधिकारियों ने कुल 308.710 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत 46,98,566 रुपये है। सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
OCT 06, 2026 22:46 IST

मध्य प्रदेश के गुना में जनसुनवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल

मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक अपने पति के साथ गले में गंभीर आरोपों वाली तख्तियां लटकाकर कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने पहुंची। दंपत्ति ने जामनेर थाना प्रभारी और 6 दबंगों पर मिलीभगत कर केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने और मना करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टोरेट पहुंची पीड़िता ने अपने गले में जो तख्तियां लटका रखी थीं, उन पर लिखा था कि जामनेर थाना प्रभारी रेपिस्टों, भू-माफिया और हत्या के आरोपियों से मिले हुए हैं। 181 पर शिकायत करने पर वे आग बबूला होते हैं और पीड़िता के पति को बंद करने तथा गुंडा लिस्ट में नाम डालने की धमकी देते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में पीड़िता पक्ष ने बताया कि ग्राम वशीलगढ़ निवासी आरोपियों अभिषेक, अजब सिंह, हरिबहादुर, प्रकाश, राजेंद्र और भगवान सिंह द्वारा लगातार उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि थाना प्रभारी आरोपियों के समर्थन में आकर पति-पत्नी को लॉकअप में बंद करने, आधी रात को प्रताड़ित करने और राजीनामा न करने पर झूठे केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता दंपत्ति ने आवेदन में अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए लिखा कि यदि उन्हें न्याय नहीं दिया जा सकता, तो थाना प्रभारी से कहकर उन्हें चौराहे पर गोली मरवा दी जाए। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी 6 नामजद आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए और पक्षपात कर रहे थाना प्रभारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
OCT 06, 2026 22:08 IST

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा हिरियूर तालुक के केआर हल्ली गेट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कोप्पल जिले के कुष्टगी निवासी बसवराज (30), मंजूनाथ (25) और शशिधर (22) के रूप में हुई है। तीनों बेंगलुरु से कार में सवार होकर कुष्टगी जा रहे थे। बताया गया है कि बसवराज के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तीनों उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बेंगलुरु से कुष्टगी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार हनुमेश और प्रवीण भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
OCT 06, 2026 17:08 IST

बांका में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, माथे पर सिंदूर लगाने के आरोप में छह नाबालिगों पर पॉक्सो मामला

बिहार के बांका जिले में विद्यालय से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसके माथे पर जबरन सिंदूर लगाने के आरोप में छह लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को जिले के रजौन थाना क्षेत्र में हुई। रजौन थाने के प्रभारी अधिकारी अभय शंकर ने बताया, ’’एक नाबालिग लड़की विद्यालय से साइकिल से घर लौट रही थी, तभी छह किशोरों ने कथित तौर पर उसकी साइकिल रोक ली और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उनमें से एक ने कथित तौर पर उसके माथे पर सिंदूर लगा दिया।’’ उन्होंने बताया कि लड़की ने शोर मचाया, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। शंकर ने कहा, ’’लड़की रोते हुए घर पहुंची और उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने रजौन थाने में लिखित शिकायत दी। छह आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लड़की और आरोपियों के बीच पहले से किसी तरह की जान-पहचान या विवाद की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
OCT 06, 2026 16:59 IST

उत्तर प्रदेश में राज्‍यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कहा कि वह 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। मंगलवार को द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। भाजपा और सपा उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। भाजपा के पास सीधे तौर पर सात सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल है। सपा पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है। दोनों ने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने ’पीटीआई वीडियो’ से कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरी संख्याबल पूरा होने के बाद पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। अब हमारा तीसरा उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेगा। हमें भरोसा है कि हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।" हालांकि, चांद ने यह नहीं बताया कि पार्टी का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा। इससे पहले पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इसी तरह के संकेत दिए थे। मंगलवार को यह साफ हो जाएगा कि 16 अक्टूबर के चुनाव में मुकाबला होगा या नहीं। सपा के एक वरिष्ठ नेता ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप या पार्टी नेता राजपाल कश्यप संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। सपा नेता ने कहा, "अंतिम फैसला अखिलेश यादव करेंगे।" केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बी. एल. वर्मा समेत उत्तर प्रदेश के सभी 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं।
OCT 06, 2026 16:58 IST

उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ब्रिटिश एयरवेज के लंदन-शिकागो विमान को लौटना पड़ा

ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान सोमवार को लंदन से शिकागो के लिए उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस ब्रिटेन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि ’’तकनीकी समस्या’’ के बाद विमान ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापसी की और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ’’हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।’’ प्रवक्ता ने कहा, ’’यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया और हमारी टीमें उनकी यात्रा योजनाओं को जल्द से जल्द फिर से व्यवस्थित करने के लिए काम कर रही हैं।’’ इससे पहले, उड़ान संख्या बीए295 ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्लन 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के आसमान में अचानक और तेजी से नीचे आने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की थी। बोइंग 777-200ईआर विमान की शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ओआरडी) तक निर्धारित उड़ान अवधि आठ घंटे 40 मिनट की थी। हालांकि, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तभी ऐसा लगा कि उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो गई। विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनट में 28,000 फुट नीचे आ गया, जो धरती से महज 9,000 फुट की ऊंचाई था।
OCT 06, 2026 16:56 IST

उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ब्रिटिश एयरवेज के लंदन-शिकागो विमान को लौटना पड़ा

ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान सोमवार को लंदन से शिकागो के लिए उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस ब्रिटेन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि ’’तकनीकी समस्या’’ के बाद विमान ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापसी की और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ’’हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।’’ प्रवक्ता ने कहा, ’’यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया और हमारी टीमें उनकी यात्रा योजनाओं को जल्द से जल्द फिर से व्यवस्थित करने के लिए काम कर रही हैं।’’ इससे पहले, उड़ान संख्या बीए295 ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्लन 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के आसमान में अचानक और तेजी से नीचे आने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की थी। बोइंग 777-200ईआर विमान की शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ओआरडी) तक निर्धारित उड़ान अवधि आठ घंटे 40 मिनट की थी। हालांकि, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तभी ऐसा लगा कि उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो गई। विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनट में 28,000 फुट नीचे आ गया, जो धरती से महज 9,000 फुट की ऊंचाई था।
OCT 06, 2026 16:33 IST

उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ब्रिटिश एयरवेज के लंदन-शिकागो विमान को लौटना पड़ा

ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान सोमवार को लंदन से शिकागो के लिए उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस ब्रिटेन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि ’’तकनीकी समस्या’’ के बाद विमान ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापसी की और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ’’हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।’’ प्रवक्ता ने कहा, ’’यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया और हमारी टीमें उनकी यात्रा योजनाओं को जल्द से जल्द फिर से व्यवस्थित करने के लिए काम कर रही हैं।’’ इससे पहले, उड़ान संख्या बीए295 ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्लन 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के आसमान में अचानक और तेजी से नीचे आने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की थी। बोइंग 777-200ईआर विमान की शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ओआरडी) तक निर्धारित उड़ान अवधि आठ घंटे 40 मिनट की थी। हालांकि, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तभी ऐसा लगा कि उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो गई। विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनट में 28,000 फुट नीचे आ गया, जो धरती से महज 9,000 फुट की ऊंचाई था।

OCT 06, 2026 15:35 IST

दिल्ली हाई कोर्ट में PIL: भीड़ नियंत्रण और प्रदर्शन ड्यूटी पर पुलिस-RAF के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य करने की मांग

दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस और भीड़ नियंत्रण तथा विरोध प्रदर्शनों के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरा (BWC) पहनना अनिवार्य करने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस और RAF कर्मियों के लिए बॉडी कैमरे पहनने को अनिवार्य बनाने के उद्देश्य से नियम, विनियम या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जाए। इसके अलावा, कैमरों से रिकॉर्ड होने वाले वीडियो फुटेज के भंडारण, उसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की अवधि तथा सबूत के तौर पर उसके इस्तेमाल को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।
OCT 06, 2026 15:17 IST

निर्वाचन आयोग की ओर ‘इंडिया' गठबंधन का मार्च : कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी तथा डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संसद भवन परिसर से शुरू हुए मार्च में शामिल हुए। मार्च को संसद मार्ग पर नीति आयोग कार्यालय के पास रोक दिया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने जब प्रदर्शनकारियों को निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर आगे बढ़ने से रोका, तो राहुल गांधी एक बैरिकेड पर चढ़ते और तिरंगा लहराते नजर आए।

यादव, ओ’ब्रायन, बनर्जी, तृणमूल सांसद सागरिका घोष, कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर बसों से वहां से ले जाया गया।

सागरिका घोष ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’हमें हिरासत में लिया जा रहा है और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।’’

खरगे ने कहा कि विपक्ष मतदान के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ’’यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हम आपके वोट और आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ऐसा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ’’देश के लोग कह रहे हैं कि मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं और वोट की चोरी हो रही है। हम उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।’’

खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना पहली प्राथमिकता है और इसके बाद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग आती है।

उन्होंने कहा, ’’यहां केवल इंडिया गठबंधन के लोग ही नहीं हैं, बल्कि सभी लोग इसलिए जुटे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका वोट छीना जा रहा है और उनकी स्वतंत्रता खो रही है।’’
अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि उसके फैसले निष्पक्ष होने चाहिए।

उन्होंने कहा, ’’निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए जाना कोई नई बात नहीं है। उसे ऐसे निष्पक्ष फैसले लेने चाहिए, जिनसे पक्षपात का आभास न हो। भाजपा को निर्वाचन आयोग में ही अपना कार्यालय खोल लेना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ’’निर्वाचन आयोग यह तय कर रहा है कि भारत का नागरिक कौन रहेगा। जरा सोचिए।’’

शिवसेना (उबाठा) के सांसद अरविंद सावंत ने भी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ’’मुख्य निर्वाचन आयुक्त भ्रष्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ दल के गुलाम की तरह काम किया है।’’
OCT 06, 2026 15:16 IST

‘काला हिरण' के निर्माता की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सलमान खान से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ’काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ फिल्म के निर्माताओं की उस याचिका पर सलमान खान से मंगलवार को जवाब मांगा जिसमें अभिनेता द्वारा फिल्म की रिलीज के खिलाफ दायर मुकदमे पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने निर्माताओं के आवेदन पर खान को नोटिस जारी किया। निर्माताओं ने दलील दी कि समान विवाद से जुड़ा एक मामला अभिनेता द्वारा दायर की गई पिछली याचिका के तौर पर उच्च न्यायालय के समक्ष पहले से ही लंबित है।

खान ने कथित रूप से उन पर आधारित इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

अपनी याचिका में फिल्म निर्माता अमित जानी ने तर्क दिया कि यह मुकदमा और पिछला मामला-दोनों एक ही फिल्म, उसकी प्रचार सामग्री और अभिनेता के व्यक्तित्व अधिकारों के कथित उल्लंघन से जुड़े हैं ऐसे में एक ही मुद्दे पर दो अलग-अलग मुकदमे चलाना ठीक नहीं है।

याचिका में बताया गया कि व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा में खान पहले भी एक मुकदमा दायर करा चुके हैं, जिस पर 11 दिसंबर 2025 को अदालत ने एकतरफा अंतरिम स्थगनादेश जारी किया था।

निर्माता ने बताया कि खान ने बाद में इस प्रस्तावित फिल्म के संबंध में विशेष रूप से अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दायर किया, जो अभी लंबित है।
याचिका में कहा गया है कि नए मुकदमे में फिल्म और उसके टीजर की रिलीज़ तथा प्रदर्शन पर रोक जैसी मांगी गई मुख्य राहत काफी हद तक वही है, जो पिछली कानूनी कार्यवाही में मांगी गई थी।

इससे पहले 27 जुलाई को एक एकल पीठ ने खान की आपत्ति के बाद ऑनलाइन मंच से फिल्म का टीजर और अन्य संबंधित पोस्ट हटाने का अंतरिम आदेश दिया था।

वहीं, फिल्म निर्माताओं का कहना है कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार ही नहीं है, क्योंकि इसे सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलना बाकी है और इसका ट्रेलर भी जारी नहीं हुआ है।
OCT 06, 2026 15:14 IST

‘भारतीय झूठ पार्टी की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है': कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ’’वोट चोरी’’ और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी दलों की एकजुटता कायम रहेगी और ’’भारतीय झूठ पार्टी" की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च में ’इंडिया’ गठबंधन के सांसद शामिल हुए और मार्च को निर्वाचन सदन के पास आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद भी मार्च में शामिल हुए। रमेश ने दावा किया कि अन्य विपक्षी दल भी ’’नैतिक रूप से’’ इस मार्च के साथ थे और वे दल भी इसके साथ हैं जो फिलहाल कुछ समय के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ’’वोट चोरी हो या परिसीमन, प्रधानमंत्री-गृह मंत्री की जोड़ी के कुटिल मंसूबों को नाकाम करने के लिए विपक्ष की यह एकजुटता निश्चित रूप से कायम रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ’’भारतीय झूठ पार्टी की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।’’ विपक्षी ’इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने उन्हें आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के सामने रोक दिया, जिसके बाद कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। फिर कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया।
OCT 06, 2026 15:13 IST

दिल्ली में अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 मामले सामने आए, कुल आंकड़ा 695 पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस वर्ष अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में सितंबर में इस बीमारी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए थे जब डेंगू के 286 मामले सामने आए थे। इसके अलावा मलेरिया के 124 मामले दर्ज किए गए थे। यह इस साल दोनों बीमारियों के एक महीने में सबसे अधिक मामले हैं।

इससे पहले अगस्त में दिल्ली में डेंगू के 90 और मलेरिया के 53 मामले दर्ज किए गए थे।
तीन अक्टूबर को समाप्त सप्ताह की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर में अब तक डेंगू के 98 और मलेरिया के 23 मामले सामने आए हैं। इस साल मलेरिया के कुल मामलों की संख्या 266 हो गई है।
OCT 06, 2026 15:12 IST

बंगाल उपचुनाव: सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्ष पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर भड़काऊ बयानों और अशांति पैदा करने की कोशिशों के जरिए उपचुनाव के दौरान माहौल खराब करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता तनाव पैदा करने के लिए झूठे, भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दे रहे हैं तथा हार की आशंका को देखते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती देने की जमीन तैयार कर रहे हैं।
सरकार ने ’70:30 अनुपात’ संबंधी टिप्पणियों, बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौत की कामना वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि भड़काऊ राजनीतिक बयानबाजी के एक सिलसिले को दर्शाती हैं।

बाबरी मस्जिद का संदर्भ एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर के उस विवादास्पद प्रस्ताव से है जिसमें उन्होंने अयोध्या में गिरायी गई बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक ढांचा बनाने की बात कही थी। यह मुद्दा पश्चिम बंगाल में राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया है।

कांग्रेस की पुनर्मतदान की मांग और उसके धरने की आलोचना करते हुए सरकार ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय अपनी चिंताएं पहले भी उठा सकती थी, परिणाम घोषित होने से पहले चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
OCT 06, 2026 15:11 IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कौशांबी जिले के मंझनपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित नौ लोगों पर नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के नेतृत्व में सोमवार को मंझनपुर चौराहे पर प्रदर्शन करने के दौरान सड़क जाम करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले फूंकने के आरोप में मंझनपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

उप निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय से सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंझनपुर चौराहे पर पहुंचे थे। आरोप है कि बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया।
OCT 06, 2026 15:11 IST

हवाई ईंधन मूल्य निर्धारण के तरीके की समीक्षा करे सरकार: फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस

फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के मौजूदा मूल्य निर्धारण तरीके (फॉर्मूला) की समीक्षा की मांग की है। संगठन ने कहा कि घरेलू एटीएफ की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्य निर्धारण के बजाय वास्तविक लागत और उचित मार्जिन के आधार पर तय की जानी चाहिए।

एफआईए ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और रुपये में गिरावट के कारण ईंधन की लागत में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के नकदी प्रवाह पर भारी दबाव पड़ रहा है।

पिछले महीने के अंत में नागर विमानन मंत्रालय को लिखे एक पत्र में एफआईए ने यह भी कहा कि ’’अगर समय पर राहत नहीं मिली, तो एयरलाइंस कई गैर-व्यावहारिक मार्गों से अपनी सेवाएं वापस लेने के लिए मजबूर हो सकती हैं।’’ एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट एफआईए के सदस्य हैं।

संगठन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में एयरलाइन कंपनियों की परिचालन लागत लगभग 30-40 प्रतिशत से बढ़कर करीब 55-60 प्रतिशत हो गई है, जिसमें एटीएफ सबसे बड़ा खर्च बना हुआ है।

पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष ने ब्रेंट क्रूड को 72 डॉलर प्रति बैरल से 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा दिया है। इसके चलते एटीएफ की कीमत 87.24 डॉलर से बढ़कर 260.24 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई (295 प्रतिशत की वृद्धि) और इस समय यह 175.33 डॉलर प्रति बैरल पर है, जो मार्च, 2025 की तुलना में काफी अधिक है।

एफआईए ने सरकार से अनुरोध किया कि वह एटीएफ के लिए अपनाए जा रहे मूल्य निर्धारण के तरीके की समीक्षा करे और औसत 10-12 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 60 डॉलर प्रति बैरल के असामान्य मार्जिन को कम करे।

संस्था ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क मूल्य निर्धारण के बजाय लागत और उस पर उचित लाभ के मूल्य निर्धारण मॉडल को अपनाकर इसे हासिल किया जा सकता है।
OCT 06, 2026 15:10 IST

मेरठ में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, शव कब्र से निकाला जाएगा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 30- वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस अब दफनाए जा चुके शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतल्लेहपुर निवासी राजमिस्त्री तालिब की 28 सितंबर को मौत हो गई थी। उसकी पत्नी इल्मा (27) ने परिजनों को स्वाभाविक मौत होने की बात बताई थी, जिसके बाद परिवार के लोग शव को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना ले गए और उसे दफना दिया।

उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को तालिब के चचेरे भाई अकरम और अन्य परिजनों ने थाने में तहरीर देकर इल्मा और अमन नामक व्यक्ति पर तालिब की हत्या करने का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, परिजनों को बाद में इल्मा की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्हें अमन से उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
OCT 06, 2026 09:42 IST

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

ED की तरफ से DGP को लिखी चिट्ठी के मामले में पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। CBI से जांच करवाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है पंजाब सरकार। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका। मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
OCT 06, 2026 09:40 IST

मुंबई एयरपोर्ट की विवादित मस्जिद को लेकर सहार एयरपोर्ट पुलिस की जांच जारी

मुंबई एयरपोर्ट की विवादित मस्जिद को लेकर सहार एयरपोर्ट पुलिस की जांच जारी।
किरिट सोमैया की शिकायत पर साहार पुलिस का जवाब, MIAL समेत संबंधित विभागों से मांगी जानकारी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के पास JW मैरियट होटल और टैक्सी पार्किंग के बीच स्थित मस्जिद को लेकर मिली शिकायतों पर सहार पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में करीब 29 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शिकायतों में मस्जिद को अनधिकृत बताते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा, अवैध निर्माण और 'लैंड जिहाद' जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मस्जिद की वैधता और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जानकारी के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीएमसी/एमएमआरडीए और धर्मादाय आयुक्त कार्यालय से जानकारी मांगी है।

पुलिस के अनुसार, मस्जिद से जुड़े ट्रस्ट 'आशाबुल जनाह एयरपोर्ट चैरिटेबल ट्रस्ट' का पंजीकरण नंबर Regd E-31064 Mumbai है। ट्रस्ट से मस्जिद निर्माण की अनुमति, पानी-बिजली कनेक्शन और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन पुलिस को अब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

मामले में मुंबई हाईकोर्ट में PIL No. 33388/2026 भी दाखिल की गई है, जिसमें MIAL, MMRDA, BMC, महाराष्ट्र सरकार और भाजपा नेता किरिट सोमैया को प्रतिवादी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि MIAL के अधिकारी का जवाब अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार के 2023 के परिपत्र का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने और कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित जमीन के विभाग की है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी है।