LIVE

ताजा खबर : 05 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : 05 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहीं, पढ़ें 5 जून (सोमवार) की खबरें और प्रमुख समाचार।
Jun 5, 2023 | 11:44 PM IST

ओडिशा ट्रेन हादसे पर रिलायंस फाउंडेशन की बड़ी घोषणा

रिलायंस फाउंडेशन जियो-बीपी नेटवर्क के माध्यम से घटना की वजह से राहत कार्य में लगी एंबुलेंस को मुफ्त ईंधन ,साथ ही साथ घायलों को मुफ्त दवाएं और अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए निशुल्क उपचार मुहैया कराएगा, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 10:29 PM IST

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार पुल हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज दो बार गिर चुका है। रविवार को भी इसका एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया। इस ब्रिज के निर्माण को लेकर कंपनी पहले ही सवालों के घेरे में है, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 10:28 PM IST

Odisha Train Accident: किसकी गलती से हुआ ओडिशा रेल हादसा

Odisha Train Accident: सीबीआई बालासोर ट्रेन हादसे की जांच की तैयारी में जुट गई है। पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में लेगी। जिसमें कम से 275 लोगों की मौत हो गई है, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 08:56 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने महिला को मारा थप्पड़? AAP और कांग्रेस ने बोला हमला

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लेकर कांग्रेस और आप ने उनपर हमला बोला है, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 07:55 PM IST

MBBS छात्रा ने कहा बागेश्वर बाबा को बताउंगी अपने 'मन की बात'

Pandit Dhirendra Krishna Shastri Marriage: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर तमाम चर्चायें सामने आती रहती हैं वहीं MBBS की एक छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी की इच्छा जताते हुए गंगोत्री धाम से पदयात्रा शुरू की है और वो बागेश्वर धाम तक जाएंगी, उनका कहना है कि 16 जून को वो धीरेंद्र शास्त्री को अपने मन की बात बताएंगी, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 07:53 PM IST

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में बड़ा हादसा

Ekana Stadium Accident : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक बड़ा बोर्ड तेज हवा चलने के कारण गिर गया, जिसके कारण दो से तीन लोग उसके नीचे दब गए, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 07:52 PM IST

बिहार पुल हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज दो बार गिर चुका है। रविवार को भी इसका एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया। इस ब्रिज के निर्माण को लेकर कंपनी पहले ही सवालों के घेरे में है, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 04:22 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाए कई सवाल

Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में 275 यात्रियों की मौत हो गई थी और 1,100 यात्री घायल हो गए थे। इस मुद्दे पर अब जमकर सियासत हो रही है। तमाम आरोपों के बीच आज कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी को पत्र लिखा, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 04:21 PM IST

मुख्तार अंसारी ने कैसे अवधेश राय हत्याकांड को दिया गया था अंजाम?

Verdict on Awadhesh Rai Murder:अवधेश राय मर्डर केस में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया। इस हत्याकांड में अदालत ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है, पढ़ें पूरी खबर
Jun 5, 2023 | 04:21 PM IST

नौकरी पर लौटीं साक्षी मलिक

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन समाप्त हो सकता है। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पहलवानों के तेवर नरम पड़ गए हैं। पहलवान साक्षी मलिक प्रदर्शन से पीछे हट गई हैं। उन्होंने आंदोलन से नाम वापस ले लिया। इसके बाद वह रेलवे की अपनी नौकरी पर लौट गई हैं। अब सबकी नजरें विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के रुख पर है।
Jun 5, 2023 | 02:03 PM IST

रेलवे को 2 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई,फिर भी ...

भारत में हर रोज 2.21 करोड़ से ज्यादा लोग दुनिया के सबसे लंबे रेल नेटवर्क में से एक भारतीय रेल पर यात्रा करते हैं। ये 2 करोड़ से ज्यादा यात्री करीब 68 हजार किलोमीटर के रेलवे ट्रैक के जरिए अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। लेकिन इस सफर में ओडीशा के बालासोर जैसे हादसे भारतीय रेल के सुरक्षित होने के भरोसे को डगमगा देते हैं। अभी तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार बालासोर हादसे की वजह सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी के कारण ट्रेन का पटरी से उतरना रहा है। पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 02:03 PM IST

मुख्तार अंसारी को दोषी करार

अवधेश राय मर्डर केस में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया। इस हत्याकांड में अदालत ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट आज दो बजे उसे सजा सुनाएगा। अंसारी को यह सजा करीब 32 साल पुराने हत्याकांड में हुई है। बता दें कि तीन अगस्त को 1991 को वाराणसी के लहुराबीर इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी भी नामजद था। अवधेश के भाई अजय राय ने केस दर्ज कराया था। हमले में अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 11:24 AM IST

बिहारः पुल ढहने के वक्त धमाके जैसी आई थी आवाज!

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहने के बाद सूबे में पॉलिटिक्स शुरू हो गई। जिस वक्त यह ब्रिज गिरा था तब वहां आस-पास किसी धमाके जैसी आवाज आई थी। घटना के के बाद जहां सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया कि पुल में खामियां थीं, इसलिए उसे गिराया गया। बीजेपी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है, जबकि उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार की बानगी है। सोमवार (पांच जून, 2023) को परबत्ता के सर्किल ऑफिसर चंदन कुमार के मुताबिक, "ब्रिज ढहने के बाद एसपी सिंगला कंपनी के साथ काम करने वाला एक गार्ड गायब है। फिलहाल उसकी लाश भी नहीं मिली है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें इस बारे में पता लगा रही हैं।" पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 10:13 AM IST

गेमिंग एप के जरिए युवकों का करा रहे थे धर्मांतरण

गाजियाबाद पुलिस ने धर्मांतरण के एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस एक लड़के के धर्म परिवर्तन की मामले की जांच कर रही थी, जांच के इसी क्रम में उसे इस रैकेट के बारे में पता चला। खास बात यह है कि यह गिरोह बीते कुछ सालों से गेमिंग एप के जरिए कथित रूप से युवकों का धर्मांतरण कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को संजय नगर स्थित मस्जिद समिति के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इस सदस्य ने कम से कम चार युवकों का धर्म परिवर्तन कराया। पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 10:11 AM IST

'पुल का इस्तेमाल कभी कर भी पाएंगे या नहीं, नहीं पता'

भागलपुर को खगड़िया जिले से जोड़ने वाले अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने के बाद सियासत गरमा गई है। महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर हैं। जबकि राज्य सरकार बचाव में आ गई है। पुल के गिरने के बाद भागलपुर के लोग भी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पूछा कि पुल के गिरने के बाद क्या सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम अपने पदों से इस्तीफा देंगे? मालवीय ने कहा कि गंगा नदी पर सुल्तानगंज एवं खगड़िया के बीच बन रहे इस पुल का उद्घाटन साल 2020 में होना था। पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 10:07 AM IST

विदेश से फिर मोदी पर गरजे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश से निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि मोदी पीछे देखकर देश की गाड़ी को चला रहे हैं और यही वजह है कि वह समझ नहीं पा रहे कि यह आखिरकार लड़खड़ा क्यों रही है। सोमवार (पांच जून, 2023) को अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर स्थित जेविट्स सेंटर में उन्होंने कहा- वह (पीएम मोदी) कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं...। भारत की गाड़ी...वह पीछे (शीशे में) देखकर गाड़ी चला रहे हैं, इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह गाड़ी लड़खड़ा क्यों रही है और आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही है। भाजपा और आरएसएस के साथ भी यही चीज है। आप मंत्रियों और प्रधानमंत्री की बात सुनें, आप उन्हें कभी भविष्य के बारे में बात करते नहीं पाएंगे। वे केवल अतीत की बात करते हैं। पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 08:03 AM IST

LS चुनाव से पहले फैलाव पर RJD की निगाह

साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls 2024) से पहले लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal : RJD) भी चुनावी राजनीति में अपने पकड़ वाले क्षेत्र में और फैलाव करने के प्रयास करते दिखी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बिहार (Bihar) के उप-मुख्यमंत्री, आरजेडी नेता और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और पार्टी के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) बीते महीने दक्षिण भारतीय सूबे केरल में दिवंगत सांसद और लोकतांत्रिक जनता दल (Loktantrik Janata Dal : LJD) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की याद में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे।
Jun 5, 2023 | 07:12 AM IST

Odisha Train Tragedy पर जज्बाती हुए रेल मंत्री

ओडिशा ट्रेन त्रासदी को लेकर रविवार (चार जून, 2023) को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपनी भावनाओं को काबू न कर पाए और जज्बाती हो गए। मीडिया से बात करते हुए उनका गला भर आया और वह इस दौरान दुखी नजर आए। क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से रात को कहा था, "अब तक तीन गाड़ियां जा चुकी हैं। रात को कुल सात गाड़ियों को इस रूट से निकालने की योजना है। हमें यहां पर चीजों को बिल्कुल सामान्य करना है। मृतकों और घायलों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।" पूरी खबर पढ़ें
Jun 5, 2023 | 06:15 AM IST

दक्षिण अफ्रीका : छात्रावास में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास एक पुरुष छात्रावास में घुसे बंदूकधारियों ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उमलाजी बस्ती में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 5, 2023 | 06:15 AM IST

अफगानिस्तान : लगभग 80 स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया

उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है। देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।
Jun 5, 2023 | 06:15 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है। पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा है। सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी।
Jun 5, 2023 | 06:14 AM IST

अयोध्या में छात्रा की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कक्षा दसवीं की एक छात्रा की स्कूल की इमारत से गिरकर मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसी स्कूल के एक नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार शाम को यह जानकारी दी।
Jun 5, 2023 | 06:14 AM IST

ओडिशा रेल हादसा : केंद्रीय मंत्री ने ममता पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर सवाल उठाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि किसी को भी इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।