आज की ताजा खबर: Taza Khabar, 5 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
<b>गुजरात ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया</b>
आईपीएल के 48वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने राजस्थान को एकतरफा तरीके से हरा दिया। गुजरात के सामने 119 रन का लक्ष्य था, जो उसने 14वें ओवर में शुभमन गिल का विकेट खोकर हासिल कर लिया।... पढ़ें पूरी खबर<b>'द केरल स्टोरी' का पहले दिन कैसा रहा प्रदर्शन</b>
'द केरल स्टोरी' बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। व्यापार विशेषज्ञों के अनुसार, फिल्म पहले दिन दुनिया भर में सात करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। ये फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी से आगे निकल सकती है।... पढ़ें पूरी खबर<b>शरद पवार ने वापस लिया अपना इस्तीफा</b>
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार (पांच मई, 2023) को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने इस कदम के पीछे का असल कारण बताया।... पढ़ें पूरी खबर<b>जवानों के बलिदान के बीच बोले विदेश मंत्री जयशंकर</b>
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में हुए विस्फोट के दौरान पांच जवानों के बलिदान के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा है कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ एससीओ सदस्य राष्ट्र के एक विदेश मंत्री के अनुरूप व्यवहार किया गया।... पढ़ें पूरी खबरराजौरी में पांच जवानों के शहीद होने पर राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने पर शुक्रवार को दुख जताया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।मणिपुर हिंसा पर भाकपा ने सरकार को घेरा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मणिपुर में हिंसा ‘लोगों को बांटने’ की सरकार की नीति का परिणाम है। वामपंथी दल ने एक बयान में केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में शांति बहाली के लिए बातचीत की पहल करे।रश्मि ठाकरे से मुलाकात पर महाराष्ट्र के सीएम ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने हाल में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि से मुलाकात की थी। शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी इन खबरों को खारिज करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।<b>बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर लालू प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया</b>
बिहार में बहुचर्चित जातिगत जनगणना की राह में बाधा आने के अगले ही दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद राज्य में विपक्षी दल भाजपा पर जमकर बरसे। राजद के 74 वर्षीय नेता ने जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय के आदेश का जिक्र किए बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और ट्वीट करके आरोप लगाया।आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी पैनल का फैसला
Sharad Pawar : NCP के 'बॉस' बने रहेंगे शरद पवार, पैनल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर नहीं किया पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: आतंकवाद पर पाक को खरी खरी
जयशंकर ने सिर्फ 'नमस्ते' से किया बिलावल भुट्टो का स्वागत, नहीं मिलाया हाथ, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एससीओ बैठक का दूसरा दिन
एससीओ शिखर वार्ता का आज दूसरा दिन है। इस बैठक में आठ देशों के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले चीन के विदेश मंत्री किन गांग और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के बीच बातचीत हुई थी। दोनों की बातचीत में एलएसी पर तनाव का मुद्दा छाया रहा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी अध्यक्ष का चुनाव
शरद पवार (Sharad Pawar) के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मनाने में जुट गए हैं। लेकिन वो अपने स्टैंट पर अडिग हैं। नए अध्यक्ष के लिए एनसीपी के 18 सदस्यीय कमिटी आज बैठक करेगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी पैनल की बड़ी बैठक
शरद पवार द्वारा बनाई गई एनसीपी पैनल अगले पार्टी अध्यक्ष पर फैसला करने के लिए बैठक करने वाला है।आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में जे पी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगेआज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगी।आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक
एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन है जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हो रहे हैं।आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: मणिपुर में बीजेपी विधायक पर हमला
मणिपुर में भीड़ ने बीजेपी विधायक पर हमला किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर है।केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
