LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: शुभमन गिल बने ODI के कप्तान, AUS दौरे के स्क्वॉड में रोहित-कोहली भी शामिल, PM मोदी ने ₹62,000 करोड़ की योजना का किया शुभारंभ

Aaj Ki Taza Khabar 4 Oct: खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। पटना में आज से बीजेपी की दो दिवसीय बैठक होगी। इस बैठक में सहयोगियों संग सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी। वहीं, पीएम मोदी आज युवाओं पर केंद्रित ₹62,000 करोड़ की कई योजनाओं का शुभारंभ किया। बात करें अंतरराष्ट्रीय खबरों की तो अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल, होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश जारी किया। हमास ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ पहलुओं पर सहमत हो गया।

Piyush KumarUpdated Oct 4, 2025, 18:49 IST
aaj ki taza khabar

Aaj Ki Taza Khabar: शुभमन गिल बने ODI के कप्तान, AUS दौरे के स्क्वॉड में रोहित-कोहली भी शामिल, PM मोदी ने ₹62,000 करोड़ की योजना का किया शुभारंभ

Aaj Ki Taza Khabar 4 Oct: आज का दिन राजनीति और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम दोनों ही मोर्चों पर अहम साबित हो सकता है। बिहार की राजधानी पटना में आज से बीजेपी की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो रही है, जिसमें सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं पर केंद्रित ₹62,000 करोड़ की कई नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनका उद्देश्य रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देना है।

OCT 04, 2025 18:48 IST

मुंबई आतंकी हमले के बाद अमेरिकी दबाव में थी UPA सरकार : भाजपा

भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की क्योंकि वह ‘‘अमेरिकी दबाव के आगे झुक गई थी।’’ भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों पी. चिदंबरम और मनीष तिवारी की हालिया टिप्पणियों का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से यह स्पष्ट करने को कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी “हस्तक्षेप” की अनुमति क्यों दी।
OCT 04, 2025 17:07 IST

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में स्कूल के अंदर बम विस्फोट से चार छात्र घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल के अंदर हुए बम विस्फोट में कम से कम चार छात्र घायल हो गए। स्कूल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले के जमरोद तहसील में चौथी कक्षा का एक छात्र स्कूल जाते समय रास्ते में एक 'खिलौना बम' उठा लाया और उसे अपनी कक्षा के अंदर ले गया। 'खिलौना बम' पुराने मोर्टार गोले होते हैं जो प्रांत में खासकर अफगानिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में लावारिस पड़े रहते हैं। जिन्हें बच्चे अक्सर खिलौना समझ लेते हैं।
OCT 04, 2025 17:03 IST

इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 67,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

इजराइल और हमास के बीच लगभग दो साल से जारी युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 67,000 से अधिक हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मृतकों की सूची में 700 से अधिक नाम और जोड़े हैं तथा इन आंकड़ों का सत्यापन हो चुका है। इस तरह मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बीच, इजराइल की सेना ने कहा है कि वह गाजा में युद्ध समाप्त करने तथा शेष सभी बंधकों को वापस लौटाने संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के पहले चरण को लेकर तैयारी कर रही है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सेना अब रक्षात्मक स्थिति में आ गई है और आक्रामक रूप से हमला नहीं करेगी।
OCT 04, 2025 15:38 IST

पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने शनिवार को सीमा पार हथियार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मुक्तसर जिले के मलोट और फिरोजपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध थे। यादव ने कहा, ‘‘ मुक्तसर साहिब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मलोट से रवि सिंह और फिरोजपुर से उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 9 एमएम की दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।’’ यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके सीमा पार के तस्करों से संबंध हैं, जिनमें हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाकिस्तान में मौजूद एक हैंडलर भी शामिल है।" यादव ने बताया कि इस अभियान से न केवल हथियार बरामद हुए, बल्कि हथियारों की तस्करी के एक व्यापक नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ।
OCT 04, 2025 14:53 IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हुआ ऐलान

19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंप दी गई है। इसके साथ ही गिल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप रोल में नजर आएंगे। वह टेस्ट और वनडे में कप्तान के अलावा टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा वनडे टीम में होंगे, लेकिन अब उन्हें बतौर बल्लेबाज खेलना होगा। यानी कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया को दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलवाई थी।
OCT 04, 2025 15:39 IST

सीएम फडणवीस की अध्यक्षता में आज कुंभ मेला की होगी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई में 2026 कुंभ मेला की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री, कुंभ मेला आयोजक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मंत्रिस्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। नासिक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला की तैयारियों और चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी, जिसमें साधुग्राम निर्माण, सड़क निर्माण, धन व जनशक्ति की कमी, रुके हुए कार्य और राम काल पथ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।
OCT 04, 2025 08:41 IST

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दो भारतीय नागरिकों से 6.5 करोड़ रुपये मूल्य का 6554 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी बैंकॉक से TG-323 फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुँचे थे। ड्रग्स को 13 पैकेट्स में पैक कर दो ट्रॉली बैग में छुपाया गया था। उन्हें ग्रीन चैनल से निकलते समय प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया और कस्टम्स ने तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया। आरोपियों पर NDPS Act 1985 की धारा 8 का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
OCT 04, 2025 06:24 IST

पीएम मोदी आज युवाओं को देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में युवा विकास की एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे। इन पहलों के माध्यम से देश भर में शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को एक निर्णायक बढ़ावा मिलेगा।
OCT 04, 2025 06:23 IST

पटना में आज बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग

बीजेपी की पटना में आज से दो दिवसीय बैठक होगी। इस बैठक में सहयोगियों संग सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी। बता दें कि अमित शाह ने कहा है था कि दुर्गा पूजा के बाद शीट शेयरिंग का ऐलान होगा।