LIVE

ताजा खबर, 4 जुलाई 2025 :दलाई लामा के उत्तराधिकारी वाले रिजिजू के बयान पर बौखलाया चीन, बिहार में नए समीकरण की आहट!

शिशुपाल कुमारUpdated Jul 4, 2025, 20:42 IST

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 4 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 4 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

ताजा खबर, 4 जुलाई 2025 :दलाई लामा के उत्तराधिकारी वाले रिजिजू के बयान पर बौखलाया चीन, बिहार में नए समीकरण की आहट!
ताजा खबर, 4 जुलाई 2025 :दलाई लामा के उत्तराधिकारी वाले रिजिजू के बयान पर बौखलाया चीन, बिहार में नए समीकरण की आहट!

Taza Khabar (ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 4 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घाना की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को नयी गति प्रदान करेगी।

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के समर्थन से अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4,500 अरब डॉलर के कर छूट और व्यय कटौती विधेयक को बृहस्पतिवार को पारित कर दिया। इसी के साथ, इस विधेयक को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गई और इसे अब राष्ट्रपति ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। यह विधेयक 214 के मुकाबले 218 मतों से पारित किया गया। इस विधेयक का विरोध करने के लिए रिपब्लिकन के दो सदस्य डेमोक्रेट पार्टी के साथ हो गए जो इसका पहले से विरोध कर रह थे।

डेमोक्रेटिक पार्टी नेता एवं न्यूयॉर्क से सदस्य हकीम जेफ्रीस ने विधेयक के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ भाषण देकर आठ घंटे से अधिक समय तक सदन में मतदान में देरी कराई।

रूस दुनिया का पहला मुल्क बन गया है जिसने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता दी है। अभी तक किसी देश ने तालिबानी सरकार को मान्यता नहीं दी है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

JUL 04, 2025 20:40 IST

'वास्तव में हम PAK से नहीं चीन से लड़ रहे

उप सेना प्रमुख के इस बयान पर कि चीन ने भारत के प्रतिष्ठानों पर लाइव डाटा साझा किया और तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन प्रदान किए, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने सार्वजनिक रूप से वही बात कही है जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंत के बाद से आमतौर पर मानी जा रही थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' का अचानक अंत हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्तक्षेप किया।
JUL 04, 2025 20:40 IST

सैफ अली खान को झटका!

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सैफ अली खान को झटका देते हुए उनकी 15,000 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति को 'शत्रु संपत्ति' के रूप में चिह्नित करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली अभिनेता की लंबे समय से चली आ रही याचिका को खारिज कर दिया है। अभिनेता सैफ अली खान सहित उनकी मां शर्मिला टैगोर और पटौदी परिवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से झटका लगा है।
JUL 04, 2025 20:39 IST

दलाई लामा के उत्तराधिकारी वाले रिजिजू के बयान पर बौखलाया चीन

केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर चीन के बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘मैं चीन के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं एक श्रद्धालु के तौर पर बोल रहा हूं, मुझे दलाई लामा के प्रति आस्था है, दलाई लामा को मानने वाले लोग चाहते हैं कि वह अपने उत्तराधिकारी का निर्णय करें।’
JUL 04, 2025 20:38 IST

मथुरा में 'शाही ईदगाह' की जगह 'विवादित ढांचा' शब्द के इस्तेमाल की मांग हाई कोर्ट ने की खारिज

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में 'शाही ईदगाह' की जगह 'विवादित ढांचा' शब्द के इस्तेमाल के लिए निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
JUL 04, 2025 16:18 IST

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE : 4 July 2025 | PM Modi । CM Yogi। Kanwar Yatra। Bihar Election। Hindi News

JUL 04, 2025 14:51 IST

भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल जिले में दो बमों को किया निष्क्रिय

भारतीय वायुसेना की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश में कामले जिले के रिग्यू गांव में दो बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये बम 26 मई को भारतीय वायुसेना के डोलम फायरिंग रेंज से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पड़े मिले थे। डोलुंगमुख उप-मंडल अधिकारी नबाम तरंग ने बताया कि प्रशासन ने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है तथा संबंधित रक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।
JUL 04, 2025 14:50 IST

शाही ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष को झटका, मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज

JUL 04, 2025 14:31 IST

ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' नारे पर अमेरिकियों की राय बंटी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक दशक पहले ट्रंप टावर में सुनहरे एस्केलेटर से नीचे उतरते समय दिए गए 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (एमएजीए) नारे ने अमेरिकी राजनीति में एक गहरी छाप छोड़ी है। इस नारे के 10 वर्ष पूरे होने पर एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि इस मुद्दे पर अमेरिकियों की राय एक नहीं है। हालांकि अमेरिका की राजनीति में अपना खासा असर रखने वाले इस नारे ने रिपब्लिकन पार्टी को एक नयी सोच दी। अब तो यह नारा हैट, टी शर्ट एवं स्टीकर से लेकर कई जगह एक आकर्षक ब्रांड के रूप में नजर आता है।
JUL 04, 2025 14:14 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Chardham News: आज शाम दो घंटे बन्द रहेगा बद्रीनाथ हाइवे

कर्णप्रयाग के समीप उमट्टा में पहाड़ी से आये मलवे को हटाने और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का कार्य किये जाने को लेकर बद्रीनाथ मार्ग आज शाम में दो घंटे के लिए बंद रहेगा। आज शाम 4:30 से 6:30 बजे तक बड़े व छोटे वाहनो के लिए बंद रहेगा बद्रीनाथ हाइवे।
JUL 04, 2025 14:06 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Patna News: पटना में अपने घर में महिला मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी

पटना के किदवईपुरी इलाके में 34 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान पेशे से चिकित्सक अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (34) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
JUL 04, 2025 13:12 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Nipah Virus News: निपाह के दो संदिग्ध मामलों के बाद तीन जिलों में अलर्ट जारी

केरल में दो लोगों में निपाह वायरस संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने के बाद इस बीमारी के फिर से फैलने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने शुक्रवार को तीन उत्तरी जिलों में अलर्ट जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं। कोझिकोड और मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में नियमित जांच के दौरान मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों के संदिग्ध मामलों की पहचान हुई।
JUL 04, 2025 13:11 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Rajasthan News: जैसलमेर में निजी बस की टक्कर से चरवाहे व 25 भेड़ों की मौत

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस ने भेड़ों के एक रेवड़ (समूह) को कुचल दिया जिससे चरवाहे तथा 25 भेड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक एएसआई मुकेश बीरा ने बताया कि यह हादसा जैसलमेर-बाड़मेर राजमार्ग बृहस्पतिवार रात उस समय हुआ जब निजी यात्री बस बाड़मेर से जैसलमेर आ रही थी। उन्होंने बताया कि छोड़ गांव का निवासी बसीर खान 35 भेड़ों के साथ लौट रहा था तभी बस ने उसे तथा उसके रेवड़ को टक्कर मार दी। बीरा ने बताया कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
JUL 04, 2025 13:10 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Rain News: उत्तराखंड से गुजरात तक बारिश से हाहाकार

देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने जमकर तबाही मचाई है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। जरूरतमंद लोगों के लिए इन राज्यों में एनडीआरएफ की पर्याप्त टीमें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमें भेजी जा सकती हैं। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।"
JUL 04, 2025 13:10 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Jharkhand News: झारखंड के पलामू में फोर लेन कन्स्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने की फायरिंग

झारखंड के पलामू में एनएच 39 पर फोरलेन रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने हमला किया है। उन्होंने साइट पर कई राउंड फायरिंग की है। एक मजदूर पीठ में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल का नाम विक्रम सिंह है और पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत रजडेरवा गांव का निवासी है। उसे इलाज के लिए पलामू में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधी पलामू के सदर थानाक्षेत्र के सिंगरा स्थित कन्स्ट्रक्शन कैंप के पास सुबह 5:30 बजे पहुंचे और टेंट में सो रहे मजदूरों को लक्ष्य कर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर कंपनी के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।
JUL 04, 2025 13:09 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Gujarat News: वडोदरा के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात के वडोदरा में एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार हरनी इलाके में एयरफोर्स स्टेशन इलाके के पास स्थित सिग्नस स्कूल को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने सिग्नस स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और छात्रों को बाहर निकालते हुए स्कूल को खाली कराया गया।
JUL 04, 2025 12:08 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में जून में लगातार आए भूकंपों के कारण लोगों में घबराहट

पाकिस्तान में सिंध प्रांत स्थित कराची शहर के निवासी जून में आए मध्यम से कम तीव्रता वाले करीब 60 भूकंप के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं और उनमें भूकंपों को लेकर डर एवं चिंता बनी हुई हैं। कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने कहा कि दो से 22 जून के बीच आए लगातार भूकंपों के कारण लोगों में अब भी घबराहट है और उन्हें इस बात का डर है कि भूकंप उनकी जिंदगी तबाह कर सकता है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि कम तीव्रता वाले अधिकतर भूकंप में से 33 भूकंप मलीर के नजदीकी इलाकों में आए। इसके अलावा कायदाबाद, लांधी, गदप, डीएचए सिटी एवं डीएचए कराची और कोरंगी में भी भूकंप आए। इन क्षेत्रों में दो जून को कम से कम 10 भूकंप आए और उसके अगले दिन भूकंप के एक दर्जन झटके महसूस किए गए। इसके अलावा 22 जून को आखिरी छह भूकंप आए जिनमें से चार की तीव्रता तीन से अधिक थी।
JUL 04, 2025 12:08 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Sports News: गुकेश ने कार्लसन को हराया

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर एक और शानदार जीत दर्ज करके सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छह दौर के बाद एकल बढत बना ली। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से दस अंक हो गए हैं। रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढत है । अमेरिका के वेसली सो सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि कार्लसन, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच उनसे एक अंक पीछे हैं।
JUL 04, 2025 11:39 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Mumbai News: पुलिस ने ठाणे जिले में 72 बरामद किए मोबाइल मालिकों को लौटाए

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की कल्याण क्षेत्र पुलिस ने बरामद किए 72 मोबाइल फोन उनके सही मालिकों को लौटा दिए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन या तो चोरी हो गए थे या खोए हुए थे। पुलिस उपायुक्त (क्षेत्र-तीन) अतुल झेंडे ने 11.18 लाख रुपये समेकित मूल्य के 72 मोबाइल फोन एक कार्यक्रम में उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि, बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन के चोरी होने या गुम होने की रपट खड़कपाड़ा पुलिस थाने महात्मा फुले पुलिस थाने, बाजारपेठ पुलिस थाने और कोलसेवाड़ी पुलिस थानों में दर्ज की गई थी।
JUL 04, 2025 11:06 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Raja Raghuvanshi Case: मेघालय की अदालत ने तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की एक अदालत ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।
आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को बृहस्पतिवार को शिलांग जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया। तीनों शिलांग की जिला जेल में बंद हैं। लोक अभियोजक तुषार चंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।’’ चौहान, राजपूत और कुर्मी मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
JUL 04, 2025 11:04 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Amarnath Yatra: 6,400 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से कश्मीर रवाना

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए 6,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था शुक्रवार को दो अलग-अलग काफिलों में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होने के बाद से लगभग 14,000 तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि 4,723 पुरुषों, 1,071 महिलाओं, 37 बच्चों और 580 साधुओं एवं साध्वियों समेत 6,411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था 291 वाहनों में रवाना हुए। यह जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में भगवती नगर यात्री निवास से दो समूहों में बृहस्पतिवार देर रात सवा तीन बजे और शुक्रवार तड़के चार बजे बालटाल और पहलगाम रवाना हुआ।