आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 3 मार्च 2023: फर्जी है तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई का वीडियो
नीतीश के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ जेडीयू (JDU) के नेता गोविंद यादव ने मोर्चा खोल दिया है। यादव का आरोप है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार 2016 में जनता दल (यू) की राष्ट्रीय कार्यसमिति फर्जी तरीके से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए। पूरी खबर पढ़ेंकब और कैसे लापता हुए पटना में डॉ संजय कुमार
पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के एक्जामनेशन कंट्रोलर और फारमेकलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉ संजय कुमार दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। उनकी पत्नी सलोनी ने Times Now नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना दर्द बयां किया। पूरी खबर पढ़ेंफर्जी है तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई का वीडियो
तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमलों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया। बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे को लेकर निशाना साधा। इसके बाद तेजस्वी यादव ने विधानसभा में बताया कि बिहार के किसी व्यक्ति ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई के वीडियो पोस्ट किए हैं लेकिन यह 'फर्जी' है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। वे गुमराह क्यों कर रहे हैं? पूरी खबर पढ़ेंपांचवीं बीवी का खौफनाक 'खेल'
मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला कंचन मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी थी। पत्नी का दावा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पहली चार पत्नियां घर छोड़ चुकी थीं। जिसके बाद उसने कंचन से शादी की थी, लेकिन उसके साथ भी वो गलत काम करता था। इसलिए मार डाला। पूरी खबर पढ़ेंयूपी में माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन, समाजवादी पार्टी टेंशन में क्यों?
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चला रही है। समाजवादी पार्टी योगी सरकार की इस कार्रवाई से इतनी बौखला गई है कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बुलडोजर कार्रवाई को मुसलमानों के खिलाफ बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ेंअमित शाह का कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के बीदर में रैली के दौरान विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिन बन दिन नीचे गिरती जा रही है और उसने भाषा की मर्यादा खो दी है। पूरी खबर पढ़ें'पैसे की भूख ने भ्रष्टाचार को कैंसर की तरह पनपने में मदद की है'
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान के बाद पेगासस का जिन्न फिर बाहर आ गया है। इसने एक बार फिर पुरना विवाद सामने ला खड़ा किया है जब सरकार पर पेगासस के जरिए विपक्षी नेताओं के फोन की जासूसी का आरोप लगा था।आज की ताजा खबर LIVE: गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी भर्ती
सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बुखार के कारण यहां के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डी एस राणा ने कहा कि गांधी को बुखार के कारण चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पटना से गायब हो गए NMCH के डॉक्टर
एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार के लापता मामले में पटना के एसएसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस संबंध में सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि डॉ. संजय कुमार ने कार रात 8 बजे पार्क की थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पटना पुलिस को दी है।रोहित शर्मा ने बताया कहां हुई चूक?
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। नागपुर और नई दिल्ली में भारत ने जिस जाल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाया उसी जाल में वो इंदौर में फंस गई।काल्पनिक है 'कैलासा'?
लोगों का मानना है कि 'कैलासा' नाम का कोई देश वास्तविकता में नहीं है बल्कि यह वर्चुअल या आभासी है। नित्यानंद अपने इस कथित देश और अपनी सरकार के बारे में जानकारी वेबसाइट और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर देता आया है। बताया जाता है कि दक्षिण अमेरिका में ऐसे कई छोटे द्वीप हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है।क्या होता है Genome Testing
कहा जाता है कि अगर आपका तन और मन दोनों बेहतर हों तो किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं। अब बेहतर तन तभी होगा जब आप स्वस्थ हों। लेकिन आपने यह भी देखा होगा कि अक्सर हम सब किसी नी किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्यों का सामना कर रहे होते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन सी वजह है जो हमारी परेशानियों के लिए जिम्मेदार है।उपचुनाव में करारी हार, पूर्वोत्तर में भी करारा झटका
तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव और प. बंगाल में उपचुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी के साथ-साथ बाकी दलों को भी निशाने पर ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने इन दलों पर कम्युनल कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया है।बीजेपी विधायक के बेटे के घर से कैश बरामद
कर्नाटक में चुनाव से पहले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कर्नाटक के लोकायुक्त की छापे की कार्रवाई में बेंगलुरु में करीब छह करोड़ रुपए कैश की बरामदगी हुई है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने प्रशांत मदल के आवास पर छापे की कार्रवाई की और इस छापे के दौरान वहां से भारी संख्या में नोटों के बंडल बरामद हुए।'नित्यानंद को भारत से जबरन निकाला गया'
विजयप्रिया ने कहा कि नित्यानंद परमशिवम को उनके जन्मस्थान से जबरन बाहर कर दिया गया और उसके कृत्य के पीछे कुछ हिंदू विरोधी लोग जिम्मेदार थे। उनका मुल्क भारत का आदर और सम्मान करता है।संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कहना था कि वे काल्पनिक देश के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए बयानों की अनदेखी करेंगेचुनाव में चंद वोटों से जीत
चुनाव में हर एक वोट कीमती होता है। हार और जीत एक वोट तय कर देता है। कुछ वोटों से चुनाव हारने का गम बहुत पीड़ा देता है तो चंद वोटों से मिली जीत की खुशी को मापने का कोई पैमाना नहीं होता। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालेंड और त्रिपुरा में 2 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।नगालैंड में राकांपा व आरपीआई ने जीतीं सीट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नगालैंड में सात सीट पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। पार्टी ने राज्य की 12 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे। राकांपा ने एक बयान में कहा, “नगालैंड में बृहस्पतिवार को इतिहास लिखा गया... पार्टी इस जीत को नगालैंड की जनता को समर्पित करती है।” केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के दो उम्मीदवारों ने भी नगालैंड में जीत हासिल की है। उनकी पार्टी ने आठ सीट पर चुनाव लड़ा था।कस्बा पेठ उपचुनाव में हार का आत्मनिरीक्षण करेंगे: फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस बात का आत्मनिरीक्षण करेगी कि वह पुणे जिले की कस्बा पेठ सीट पर हुआ विधानसभा उपचुनाव क्यों हार गई। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर अपनी राजनीतिक क्षमता की वजह से इस सीट से उपचुनाव जीते हैं।पूर्वोत्तर के दल केंद्र में जिसकी सरकार होती है, उसके साथ जाते हैं: खरगे
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘छोटे राज्य’ उस दल के साथ जाते हैं जिसकी केंद्र में सरकार होती है। पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए और इनमें कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के चुनाव परिणामों को लेकर पूछे गए सवाल पर खरगे ने यहां कहा कि उनकी पार्टी ने कम सीट पर चुनाव लड़ा था और पार्टी ने सोचा था कि गठबंधन करने पर अधिक सीट जीती जा सकती हैं।बिहार विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने भाकपा (माले)-एल के एक विधायक से बृहस्पतिवार को विधानसभा में माफी मांगने की मांग की जिसे स्वीकार नहीं करने पर विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में हंगामा किया और बहिर्गमन किया। भाकपा (माले)-एल के विधायकों ने जोर देकर कहा कि वाम दल के विधायक दल के नेता महबूब आलम के खिलाफ बुधवार को अपमानजनक और धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा विधायक संजय सरावगी को सदन में माफी मांगनी चाहिए।पर्दे के पीछे से कोई बात नहीं हो रही: पाकिस्तानी विदेश विभाग
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से कोई बातचीत नहीं हो रही है। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलूच ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘इस स्तर पर पाकिस्तान और भारत के बीच, पर्दे के पीछे से कोई बातचीत नहीं हो रही है।’भारत लगातार कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों वाला संबंध चाहता है, लेकिन ऐसे संबंधों के लिए इस्लामाबाद पहले आतंकवाद और अशांति मुक्त वातावरण तैयार करे।दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
