LIVELIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 30 मार्च 2024: बीजेपी की 8वीं लिस्ट जारी, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा; सनी देओल का कटा टिकट

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 30 मार्च 2024: बीजेपी की 8वीं लिस्ट जारी, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा; सनी देओल का कटा टिकट
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 मार्च 2024 और बड़ी खबरें LIVE: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की आठवीं लिस्ट में पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा के तीन और पश्चिम बंगाल के दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए लोजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान ने अपनी पुरानी सीट जमुई से अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट दिया है। चिराग पासवान जमुई सीट से दो बार लगातार सांसद रह चुके हैं और इस बार हाजीपुर से मैदान में उतरे हैं। आगे पढ़िए देश-दुनिया की खबरों के अपडेट्स...
edudel.nic.in, Delhi Class 9th 11th Result 2024 Date Live Update
भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल का काट दिया टिकट
भाजपा की इस 8वीं लिस्ट में पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कट गया है। उनकी जगह इस सीट से दिनेश सिंह बब्बू बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर पहली बार सासंद बने थे।
पढ़ें पूरी खबरबीजेपी की 8वीं लिस्ट में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की आठवीं लिस्ट में पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा के तीन और पश्चिम बंगाल के दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबरहेमंत सोरेन की पत्नी ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से शनिवार को यहां मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि कल्पना सोरेन ने 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर जाकर सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात करीब 15 से 20 मिनट तक चली। झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था और वह तब से जेल में हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ कल्पना सोरेन का ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन नेताओं की रैली में शामिल होने का कार्यक्रम है। इस रैली की घोषणा गत रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद की गई। ‘आप’ नेताओं ने बताया कि सुनीता केजरीवाल के भी रैली में हिस्सा लेने की संभावना है। केजरीवाल को ईडी ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर के हृदय केन्द्र में आग, कोई हताहत नहीं
चंडीगढ़ में ‘पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ (पीजीआईएमईआर) में आधुनिक हृदय केन्द्र में शनिवार को उस वक्त आग लग गई जब वहां सर्जरी हो रही थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग ‘पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ (पीजीआईएमईआर) के ‘एडवांस कार्डियक सेंटर’ (एसीसी) के ऑपरेशन थिएटर नंबर दो में लगी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ऑपरेशन थिएटर में एक सॉकेट से चिंगारी निकली जिसके बाद वहां आग लगी। पीजीआईएमईआर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘घटना के वक्त ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी हो रही थी। मरीज को तत्काल पास के सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) आईसीयू में स्थानांतरित किया गया ताकि उसकी सुरक्षा और निर्बाध देखभाल सुनिश्चित की जा सके।’ बाद में आग पर काबू पा लिया गया। बयान में कहा गया, ‘पीजीआईएमईआर के अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के आवश्यक उपाय शुरू कर दिए हैं। इंजीनियरिंग विंग ने क्षति का आकलन करने और पुनर्निर्माण का काम शुरू करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है।’ बयान के अनुसार संस्थान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पिछले वर्ष अक्टूबर में पीजीआईएमईआर के ‘एडवांस्ड आई सेंटर एंड नेहरू हॉस्पिटल बिल्डिंग’ में आग लग गई थी।
पुडुचेरी में लोकसभा की एक सीट के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस लिए जाने के बाद चुनाव मैदान में 26 उम्मीदवार बचे हैं। पुडुचेरी में लोकसभा की एक सीट है जिसपर 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ए कुलोथुंगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार एम प्रवीणा ने आज नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद चुनाव मैदान में 26 उम्मीदवार बचे हैं। आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। अधिकारी ने बताया कि 26 उम्मीदवारों में से 23 पुरुष और शेष महिला उम्मीदवार हैं। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवायम (भाजपा), पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद वी वैथलिंगम, जी तमिझवेंधन (अन्नाद्रमुक) प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।
कानून के तहत कार्रवाई के लिए नौ समुद्री लुटेरों को भारत लाया जा रहा: नौसेना
समुद्र में अपहृत किए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज और इसके 23 सदस्यीय पाकिस्तानी चालक दल को बचाने के एक दिन बाद भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नौ समुद्री डाकुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है। जलदस्युओं के खिलाफ समुद्री डकैती रोधी अधिनियम, 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नौसेना के प्रवक्ता द्वारा साझा किए गए एक बयान के अनुसार, भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर’ की सभी जांच पूरी कर चुकी है। इसमें कहा गया, "मछली पकड़ने की गतिविधियों को जारी रखने के लिए पोत को मंजूरी देने से पहले चालक दल में शामिल 23 पाकिस्तानी नागरिकों की गहन चिकित्सा जांच की गई।" भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को जलदस्यु रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से अधिक के "गहन सामरिक उपायों" के बाद मछली पकड़ने वाले अपहृत ईरानी जहाज और इसके चालक दल को बचा लिया था। नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि अपहृत जहाज का बृहस्पतिवार को पता लगा लिया गया।
पंजाब के किसानों को बारिश से गेहूं की फसल खराब होने का डर
पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को हुई बारिश के बीच गेहूं उत्पादकों ने आशंका जताई है कि बेमौसम बारिश से उनकी खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। पंजाब के बठिंडा, फाजिल्का, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और पठानकोट समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश उस समय हुई जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद का मौसम एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। कई किसानों ने अफसोस जताया कि बारिश और तेज़ गति वाली हवाओं के कारण उनकी फसलें चौपट हो गईं, जिससे फसल की पैदावार प्रभावित होगी।बठिंडा के एक किसान ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल की पैदावार प्रभावित होगी। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का आकलन करने के लिए ‘गिरदवारी’ का आदेश देने की मांग की। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा, ‘बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने राज्य के मालवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। यह उन किसानों के लिए दोहरा झटका है, जिन्होंने कुछ समय पहले ओलावृष्टि का सामना किया था।’ सुखबीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ किसानों को तुरंत अंतरिम मुआवजा देने के लिए गिरदावरी का आदेश देना चाहिए।’
कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस: चंडीगढ़, असम में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस मिलने के विरोध में पार्टी की चंडीगढ़ और असम इकाइयों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग का नोटिस मिला है जिसमें उसे 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया था। पार्टी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विपक्षी दल को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए ‘कर आतंकवाद’ फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र ‘खतरे में’ है। चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ लिखा था। कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एच एस लकी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के इशारे पर नोटिस भेजे गए हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोकसभा चुनावों में समान अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार समान अवसर को खत्म करने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रही है। विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जबकि प्रतिद्वंद्वी दलों के कोष को फ्रीज किया जा रहा है।’ लकी ने कहा, ‘आयकर विभाग जानबूझकर ऐसा कर रहा है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव न हो सकें।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘वह नहीं चाहता कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को धन दे सके और वह प्रचार पर पैसा खर्च कर सकें।’
लोकसभा चुनाव: केरल में काले धन पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी
केरल में सभी केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग 26 अप्रैल को राज्य में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काले धन और मतदाताओं को लुभाने के लिए उपहार बांटने की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोचीन का उड़न दस्ता और राज्य के केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क अधिकारी चुनाव के दिन तक इस संबंध में निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकसभा चुनाव के संबंध में निवारक सतर्कता तंत्र के तहत चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने की लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए लोजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान ने अपनी पुरानी सीट जमुई से अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट दिया है। चिराग पासवान जमुई सीट से दो बार लगातार सांसद रह चुके हैं और इस बार हाजीपुर से मैदान में उतरे हैं।
पढ़ें पूरी खबरAAP ने शराब घोटाले के गवाह और भाजपा के बीच संबंध का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जेल जाना पार्टी नेताओं को इन दिनों बहुत खल रहा होगा। यही वजह है कि AAP के नेता इन दिनों कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है। अब आम आदमी पार्टी ने आबकारी घोटाले के गवाह का भाजपा से नाता होने का दावा किया है।
पढ़ें पूरी खबरकितने अमीर हैं जीतन राम मांझी? हलफनामे से हुआ संपत्ति का खुलासा
लोकसभा चुनाव के नामांकन में दाखिल किए हलफनामे में जीतन राम मांझी की कुल संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजग उम्मीदवार मांझी के पास 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है। मांझी बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबरभारत रत्न से सम्मानित हस्तियों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत सम्मानित किया।
पढ़ें पूरी खबरहैदराबाद में युगल के उत्पीड़न के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
हैदराबाद में कुछ दिन पहले कथित तौर पर दूसरे समुदाय की एक महिला के साथ घूमने को लेकर एक व्यक्ति से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया था। यह पता नहीं चला है कि वीडियो कब का है। इसमें कुछ लोग कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति को महिला के साथ न घूमने के लिए कहते सुनाई देते हैं जो एक खास समुदाय से है और अपने नाम को लेकर ‘‘झूठ’’ बोलता दिखता है। स वीडियो में ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में पीड़ित व्यक्ति की गोद में एक बच्चा और महिला उसके बगल में खड़ी दिखाई देती है। इसके बाद समूह में एक व्यक्ति उससे कथित तौर पर गाली-गलौज करते और उस पर हमला करता दिखता है। वह व्यक्ति यह कहता सुनाई देता है कि ‘वह (महिला) मेरी पत्नी और (बच्ची) मेरी बेटी है।’ इसके बाद समूह पीड़ित व्यक्ति को अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चारमीनार थाने में 26 मार्च को मामला दर्ज किया था।
ईडी ने प्रतिबंधित पीएफआई के तीन सदस्यों को धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कथित सदस्यों को धन शोधन के आरोपों पर गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अब्दुल खादर पुत्तूर, अनशद बदरुद्दीन और फिरोज के. पीएफआई के लिए शारीरिक प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि तीनों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया। एजेंसी ने तीनों पर पीएफआई कैडर को हथियारों का प्रशिक्षण देने और इसके लिए प्रतिबंधित संगठन से धनराशि लेने का आरोप लगाया है। पीएफआई को आतंकवादी गतिविधियों से कथित संबंधों को लेकर सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। पीएफआई की स्थापना केरल में 2006 में की गयी थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में था।
प्रशांत किशोर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की टाइमिंग पर उठाया सवाल
जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बहुत अच्छी और स्वागत योग्य बात है। हालांकि उन्होंने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया।
पढ़ें पूरी खबरईडी ने प्रतिबंधित पीएफआई के तीन सदस्यों को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कथित सदस्यों को धन शोधन के आरोपों पर गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अब्दुल खादर पुत्तूर, अनशद बदरुद्दीन और फिरोज के. पीएफआई के लिए शारीरिक प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि तीनों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले BJD का बड़ा विकेट गिरा, सांसद अनुभव महांति ने पार्टी से दिया इस्तीफा
ओडिशा में सत्तापक्ष बीजू जनता दल को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से सांसद तथा लोकप्रिय अभिनेता अनुभव महांति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू BJP में हुई शामिल
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू, अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चंदुरकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया गया भर्ती
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। पूर्व मंत्री को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद कुर्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।