LIVE
Aaj Ki Taza Khabar, 30 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 30 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 30 मार्च (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: रामनवमी के मौके पर गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक हिंसा हुई। इसमें कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई। मध्य प्रदेश इंदौर में बड़ा हादसा हुआ, यहां एक मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं, सहारा ग्रुप में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई। गृहमंत्री शाह ने निवेशकों को ब्याज के साथ पैसा वापस करने का ऐलान किया। वहीं, कल से आईपीएल का आगाज होगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
MAR 30, 2023 23:08 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: Sahara में इन्वेस्ट करने वालों को ब्याज के साथ मिलेगा पैसा
सहारा समूह में पैसा इन्वेस्ट करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ग्रुप में रकम लगाने वाले 10 करोड़ से अधिक निवेशकों को उनका पैसा ब्याज के साथ मिलेगा। यह ऐलान गुरुवार (30 मार्च, 2023) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 30, 2023 23:08 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: देश में छह महीने बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले
देश में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन सामने आ रहे मामले अब डराने लगे हैं। आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 30, 2023 22:23 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: Amritpal Singh का नया VIDEO आया सामने
वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह का एक और वीडिया सामने आया है। गुरुवार (30 मार्च, 2023) को आई इस क्लिप में सिंह ने कहा कि लगातार उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह भगोड़ा है और देश छोड़कर भाग चुका है...इस तरीके की गलतफहमी लोग दिल में न पालें। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 30, 2023 22:21 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी
सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए सरकार की ओर से गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसमें 17 नगर निगमों में 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 30, 2023 18:49 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: Rama Navami पर Gujarat से West Bengal तक बवाल
रामनवमी के मौके पर महाराष्ट्र से गुजरात और फिर पश्चिम बंगाल में बवाल देखने को मिला। गुरुवार (30 मार्च, 2023) शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित गुजरात के वडोदरा में फिर से एक अन्य शोभा-यात्रा पर पथराव किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 30, 2023 19:03 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: इंदौर में बड़ा हादसा
MAR 30, 2023 12:48 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: भारतीयों के लिए खुशखबरी
MAR 30, 2023 10:24 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: हाई अलर्ट पर जम्मू कश्मीर
MAR 30, 2023 09:13 IST
राष्ट्रपति, पीएम ने दी रामनवमी की देशवासियों को शुभकामनाएं
देशभर में रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूरी खबर पढ़ें
MAR 30, 2023 09:11 IST
भगोड़ा अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने
भगोड़ा अमृतपाल सिंह ने लोगों को भड़काने और तनाव फैलाने के लिए अपना वीडियो जारी किया है। कहा कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर पाया। कहा जा रहा है कि सरेंडर के लिए उसने तीन शर्तें भी रखी हैं। जानिए ये क्या हैं? पूरी खबर पढ़ें
MAR 30, 2023 09:10 IST
पथराव, आगजनी से दहला महाराष्ट्र का संभाजीनगर
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके किसी बात को लेकर दो गुटों में बहस हुई फिर यह हिंसा में तब्दील हो गई। जमकर पथराव हुए। कई वाहनों में आग लगा दी गई। पूरी खबर पढ़ें
MAR 30, 2023 06:31 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: कठुआ में धमाका
जम्मू कश्मीर के कठुआ में ब्लास्ट के बाद सर्च ऑपरेशन, जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अलर्ट
MAR 30, 2023 06:31 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: सलमान खान पर फैसला
सलमान खान से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट आज फैसला सुनाएगी
MAR 30, 2023 06:28 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: जीते तो 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री
कर्नाटर में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद आप ने दिल्ली और पंजाब की तरह 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है।
MAR 30, 2023 06:27 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: अफस्पा पर असम सरकार का फैसला
असम सरकार ने AFSPA को लेकर बड़ा फैसला किया है, आठ जिलों में अगले छह महीनों तक इसे लागू रखने का आदेश दिया गया है।
MAR 30, 2023 06:26 IST
आज की ताजा खबर 30 मार्च 2023 LIVE: पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद
भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है।
