देश

खतरनाक हुआ कोरोना: देश में छह महीने बाद सबसे ज्यादा मामले, महाराष्ट्र में 63% उछाल; दिल्ली में बढ़े एक्टिव केस

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 30, 2023, 10:45 PM IST

Covid cases in India: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से डरा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना मामलों में उछाल चिंताजनक है।

Image

देश में कोरोना मामले

Photo : BCCL

Covid-19 in India: देश में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन सामने आ रहे मामले अब डराने लगे हैं। आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार को तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में दर्ज किए गए कोरोना केसों के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3016 मामले सामने आए। यह संख्या बीते छह महीने में सामने आए दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते साल दो अक्टूबर को 3,375 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद गुरुवार को सबसे ज्यादा दैनिक मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,12,692 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 13,509 हो गई है।

दिल्ली और महाराष्ट्र में हालत बुरी

आंकड़ों के अनुसार, सबसे खराब स्थिति दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में 63 प्रतिशत उछाल देखा गया है। यहां गुरुवार को 694 मामले सामने आए। इससे पहले यहां 483 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3016 हो गए है। वहीं दिल्ली में भी कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.89 प्रतिशत पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 295 मामले सामने आए। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 932 हो गई है। हालांकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने के मुताबिक, संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

देश में एक दिन में कोरोना से छह मौतें

जिस तरह से देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है, दैनिक मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण छह मौतें हुईं, जिसमें महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो और हिमाचल प्रदेश में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। अब देश में कोरोना मृतक संख्या बढ़कर 5,30,862 हो गई है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 2.73 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.71 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

टीवी अभिनेत्री माही विज कोरोना संक्रमित

टीवी अभिनेत्री माही विज ने बृहस्पतिवार को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कहा कि चार दिन पहले बुखार के बाद कराई गई जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अभिनेत्री ने लिखा, दोस्तों मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जांच का नतीजा चार दिन पहले आया था। मुझे बुखार था और अन्य लक्षण भी थे। इसलिए मैंने जल्द से जल्द जांच कराई। कई लोगों ने मुझे जांच नहीं कराने का सुझाव दिया और कहा कि यह फ्लू है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित