देश

भगोड़ा अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने, सरेंडर के लिए रखी 3 शर्तें!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 07:24 AM IST

भगोड़ा अमृतपाल सिंह (Amritpal singh) ने लोगों को भड़काने और तनाव फैलाने के लिए अपना वीडियो जारी किया है। कहा कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर पाया। कहा जा रहा है कि सरेंडर के लिए उसने तीन शर्तें भी रखी हैं। जानिए ये क्या हैं?

भगोड़ा अमृतपाल सिंह (Amritpal singh) गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है। अब तक भगोड़ा अमृतपाल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा था। नए-नए लुक में उसकी तस्वीरें देखी जा रही थीं। अब अमृतपाल ने लोगों को भड़काने और तनाव फैलाने के लिए अपना वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अमृतपाल अपने फॉलोवर्स को मोबलाइज करने की कोशिश कर रहा है। 18 मार्च से फरार अमृतपाल का ये पहला वीडियो है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सिख चैनल नाम के एक फेसबुक पेज पर लाइव हुआ था। इस वीडियो में अमृतपाल अपने साथियों से संगत में इकट्ठा होने को कह रहा है। पंजाब के युवाओं को अपने साथ आने के लिए कह रहा है और ये भी कह रहा है कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर पाया।

पहले अमृतपाल कहता था कि वो भागेगा नहीं, लेकिन वो भाग गया। अब वो वीडियो में कह रहा है कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसे छू नहीं पाया। कहा जा रहा है कि सरेंडर के लिए उसने तीन शर्तें भी रखी हैं। ये तीन शर्तें क्या हैं?

पहली शर्त- गिरफ्तारी को सरेंडर दिखाया जाए

दूसरी शर्त- पंजाब की जेल में ही रखा जाए

तीसरी शर्त- जेल में उसके साथ मारपीट ना हो

इस बीच पंजाब पुलिस का दावा है कि भगोड़े अमृतपाल की शर्तों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है हालांकि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने तगा कि अगर भगोड़ा अमृतपाल सरेंडर करता है तो नियमों के मुताबिक उसके साथ सलूक किया जाएगा

भगोड़े अमृतपाल की लास्ट लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई है। और गिरफ्तारी से बचने के लिए भगोड़े अमृतपाल ने नया प्लान तैयार किया है। लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने ऐसा ट्रैप बिछाया है। इस बार अमृतपाल का बचना नामुमकिन है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article