देश

जम्मू कश्मीर के कठुआ में ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन जारी, जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अलर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 09:54 AM IST

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात ब्लास्ट हुआ। इसके बाद आतंकियों की तलाश में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षाबल अलर्ट हैं।

Image

जम्मू कश्मीर के कठुआ में ब्लास्ट

Photo : Times Now Digital

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात हुए ब्लास्ट हुआ। उसके बाद पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा। ब्लास्ट के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षाबल अलर्ट हैं और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। ये ब्लास्ट हीरानगर में सन्याल पुलिस चौकी के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि इससे घरों के शीशे टूट गए। ब्लास्ट में एक पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर है। हीरानगर थाना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पुलिस चौकी सान्याल में तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में बुधवार रात यह ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि बुधवार देर शाम कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बीपीपी सान्याल के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई।

ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद SSP कठुआ शिवदीप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान यह देखा गया है कि किसी भी वस्तु या मानव की कोई हलचल नहीं पाई गई है।

एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने कहा कि जैसे ही हमें बिग बैंग साउंड ब्लास्ट की सूचना मिली, हमारी पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

हालांकि, उन्होंने सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की जांच सुबह शुरू की जाएगी क्योंकि हमारी फॉरेंसिक टीम ने साइट से नमूने एकत्र कर लिए हैं।

सान्याल गांव में रहने वाले एक स्थानीय निवासी राम लाल कालिया ने कहा कि विस्फोट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द