वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी, ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ
- वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी
- ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ
- अमेरिकी सीनेट ने कनाडा पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
- ओवैसी ने लोकसभा में वक्फ विधेयक के मसौदे की प्रति फाड़ी
- दिल्ली में फर्जी फार्मेसी पंजीकरण रैकेट का भंडाफोड़, 47 गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे, जिसमें समग्र द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ ऊर्जा, व्यापार और संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शनिवार को मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के बीच वार्ता होगी। श्रीलंका पर सैन्य प्रभाव में वृद्धि के चीन के अथक प्रयासों की पृष्ठभूमि में दोनों पक्ष एक प्रमुख रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। मोदी बैंकॉक में बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचेंगे।जयपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी
जयपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित बुडानिया ने बताया कि आज जयपुर जिलाधिकारी कार्यालय को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘गहन जांच की जा रही है। श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।नेतन्याहू पहुंचे हंगरी, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से हटने की बनाई योजना
हंगरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह युद्ध अपराध और जनसंहार के लिए दुनिया के एकमात्र स्थायी वैश्विक न्यायाधिकरण से हटने की प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के चीफ ऑफ स्टाफ गेरगेली गुलेयास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘हंगरी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से हटेगा। सरकार संवैधानिक और अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे के अनुसार बृहस्पतिवार को वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगी।’’ यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे हैं। गाजा पट्टी में युद्ध के लिए उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी है।योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर बृहस्पतिवार को सीधा हमला करते हुए इस पर भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर इसका मनमाना दावा ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां श्रृंगवेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप यहां निषादराज की पौराणिक भूमि पर कब्जा देख रहे हैं ना। शहर में जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए हैं। यहां तक की कुंभ के समय भी बयान दिए गए कि कुंभ की भूमि भी वक्फ की है। हमने पूछा था- क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है।द्रमुक नेता ए. राजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘कुमकुम मत लगाओ'
द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ए. राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की धोती पहनते समय ‘कुमकुम’ लगाने और कलावा बांधने से बचने की ‘सलाह’ दी है। ए. राजा ने कहा कि विचारधारा के बिना किसी राजनीतिक दल का केवल विनाश ही होगा और इसका एक उदाहरण अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) है। पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि वह भगवान में आस्था रखने के विरोध में नहीं है बल्कि पार्टी के संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई ने कहा था कि गरीबों की मुस्कान में ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं।अमेरिका ने चीनी नागरिकों से रोमांस करने पर लगाया बैन
अमेरिका ने अपने कर्मियों पर चीनी नागरिकों के साथ रोमांटिक रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों, साथ ही परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त ठेकेदारों पर चीनी नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर ये प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबरमुस्लिम संगठन ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने का किया स्वागत
‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने का बृहस्पतिवार को स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि इससे देश में गरीब मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विधेयक राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा। रजवी ने कहा कि इस विधेयक के पारित हो जाने पर उम्मीद जगी है कि देश में कुछ अच्छा काम होगा और गरीब मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में ‘जबरदस्त इंकलाब’ आएगा। उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोकसभा सदस्यों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया है।ओडिशा विधानसभा में रातभर चली सदन की कार्यवाही, दो विधेयक पारित
ओडिशा विधानसभा ने रातभर की चर्चा के बाद दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए। सदन की कार्यवाही में बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, लेकिन कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। विधानसभा में हुई चर्चा के बाद ओडिशा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 और ओडिशा राज्य राजमार्ग प्राधिकरण विधेयक, 2025 को लंबी चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया।प्रधानमंत्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिम्सटेक के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज सुबह एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए है।ट्रंप ने दोस्त मोदी का हवाला देकर बड़ा झटका दिया
ट्रंप ने शुल्क की घोषणा करते समय एक चार्ट दिखाया जिसमें भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ के साथ-साथ जवाबी टैरिफ भी दर्शाए गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत बहुत, बहुत सख्त है। यहां पढ़ें पूरी खबरसुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरे सलेक्शन प्रोसेस की विश्वसनीयता खत्म हो गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबरजबरदस्ती पारित किया वक्फ बिल-कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी
अमेरिका के ‘जवाबी शुल्क' पर दुनियाभर के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को लगभग सभी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार देशों पर दूरगामी प्रभाव वाले नए शुल्क लगाने की घोषणा की। इसमें चीन से आयात पर 34 प्रतिशत कर और यूरोपीय संघ (ईयू) और अन्य पर 20 प्रतिशत कर तथा भारत पर व्यापक रूप से 26 प्रतिशत का ‘रियायती जवाबी शुल्क’ लगाया गया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की संरचना के काफी हद तक ध्वस्त होने और व्यापक व्यापार युद्ध शुरू होने का खतरा है। ट्रंप इन आयात करों को ‘‘जवाबी शुल्क’’ कहते हैं और इनकी सीमा 10 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक है। सरल शब्दों में कहें तो अमेरिका अपने व्यापारिक साझेदारों पर उतना ही शुल्क लगाएगा जितना वे लगाएंगे। ट्रंप के अनुसार, ये देश दशकों से अमेरिका के साथ यही करते आ रहे हैं।उन्होंने कहा, “करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है... लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।
मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के थोंगजू भाग-द्वितीय से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान खोइरोम दीपसी देवी के रूप में हुई है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक अन्य उग्रवादी को बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के संजेनबाम खुल्लेन से गिरफ्तार किया गया।IAS अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने वसूली के आरोपों में निलंबित किए गए IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अभिषेक के पूरे कार्यकाल के दौरान आय-व्यय का मूल्यांकन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 2006 बैच के इस अधिकारी पर कार्यकाल के दौरान कई जिलों में जमीन की खरीदी और अवैध संपत्तियों के आरोप हैं, जो उनके नाम के अलावा रिश्तेदारों के नाम पर भी ली गईं। अगर जांच में आरोप पुष्ट होते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।अमेरिका में बाल पोर्नोग्राफी के जुर्म में भारतीय नागरिक को 35 साल की सजा
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को कई बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराते हुए उसे 35 साल की सजा सुनाई है। भारतीय नागरिक पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया ऐप पर अपनी पहचान किशोर के तौर पर दिखाता था कम उम्र के लड़के और लड़कियों से दोस्ती करता था और उनका विश्वास जीत लेता था। आरोप है कि ये उन्हें बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी और तस्वीरें आदि देने को कहता था और जब ये लोग उसकी बात नहीं मानते थे तो वह उन्हें धमकाता था। अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट ट्रॉस्टर ने एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक साई कुमार कुररेमुला को तीन बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री रखने के जुर्म में 420 माह जेल की सजा सुनाई गई है। वह आव्रजक वीजा पर ओक्लाहोमा के एडमंड में रह रहा था।अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ का असर, एशियाई बाजार गिरे धड़ाम, जापान को सबसे ज्यादा नुकसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक टैरिफ) लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर 34 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 प्रतिशत, भारत पर 26 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया पर 26 प्रतिशत और जापानी वस्तुओं पर 24 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की।जापान के निक्केई 225 में करीब 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई और व्यापक टॉपिक्स सूचकांक में 3.32 प्रतिशत की गिरावट आई।
उत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 18 श्रद्धालु घायल
इटावा जिले में नवरात्रि के मौके पर ब्राह्मणी देवी के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिससे 18 लोग घायल हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि घटना बुधवार शाम बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि आगरा जिले के चित्राहट क्षेत्र से 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर इटावा जिले में ब्राह्मणी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए है। इस दौरान वह थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबरअमेरिकी सीनेट ने कनाडा पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
अमेरिकी सीनेट ने बुधवार रात एक प्रस्ताव पारित किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर टैरिफ लगाने की क्षमता को विफल कर देगा। राष्ट्रपति द्वारा दुनिया के देशों पर ट्रैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों बाद यह प्रस्ताव पास किया गया। सीनेट का प्रस्ताव, जिसे 51-48 मतों से पारित किया गया।मणिपुर में राष्ट्रपति शासन संबंधी सांविधिक संकल्प को लोकसभा ने मंजूरी दी
लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प को बुधवार देर रात पारित कर दिया। हिंसाग्रस्त मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के अनुरूप दो महीने के अंदर राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए एक सांविधिक संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने सदन में कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद राज्यपाल ने विधायकों से चर्चा की और बहुमत सदस्यों ने कहा कि वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।दिल्ली में फर्जी फार्मेसी पंजीकरण रैकेट का भंडाफोड़, 47 गिरफ्तार
दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने फर्जी फार्मेसी पंजीकरण रैकेट का भंडाफोड़ कर दिल्ली फार्मेसी परिषद (डीपीसी) के एक पूर्व कर्मचारी समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (एसीबी) मधुर वर्मा के अनुसार, पूर्व रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने एक निजी कंपनी के साथ मिलकर यह घोटाला किया। इस कंपनी को 'फार्मासिस्ट' के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन ऐसा करते हुए निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और निर्धारित प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया।ओवैसी ने लोकसभा में वक्फ विधेयक के मसौदे की प्रति फाड़ी
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार रात को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 का विरोध करते हुए इसके मसौदे की प्रति फाड़ दी। सदन में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि यह भारत के ईमान पर हमला है और मुसलमानों को अपमानित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ जंग छेड़ दी है।ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते।वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी
लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक के पक्ष में 288 वोट, विधेयक के विरोध में 232 वोट पड़े। इस दौरान सरकार ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत सबसे सुरक्षित है। विधेयक के पारित होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन में मणिपुर पर चर्चा हुई।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
