LIVE

ताजा खबर, 29 मई 2024: भीषण गर्मी के चलते 8 जून तक बंद हुए बिहार के सभी स्कूल, दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत

रवि वैश्यUpdated May 29, 2024, 23:33 IST

ताजा खबर, 29 मई 2024: भीषण गर्मी के चलते 8 जून तक बंद हुए बिहार के सभी स्कूल, दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत
ताजा खबर, 29 मई 2024: भीषण गर्मी के चलते 8 जून तक बंद हुए बिहार के सभी स्कूल, दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 मई 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली-एनसीआर में जारी हीटवेव के बीच मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में हीटवेव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश से पहले दिल्ली के मुंगेशपुर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिसने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं ओडिशा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मयूरभंज पहुंची पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक की गिरते स्वास्थ्य पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा की सत्ता में आते ही बीजेपी की सरकार इस बात की जांच करवाएगी कि नवीन पटनायक की तबीयत इतनी ज्यादा कैसे खराब हो गई उधर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आखिर मान लिया कि 1999 का लाहौर समझौता खुद उनके देश ने ही तोड़ा था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान पाकिस्तान की इसी दगाबाजी के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध निम्नतम स्तर पर चले गए थे। नवाज शरीफ ने माना कि पाकिस्तान ने भारत के साथ उनके और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 1999 में हस्ताक्षरित समझौते को तोड़ा था वहीं बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और इसके चपेट में अब स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं। शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी के दौरान 16 बच्चे स्कूल में ही बेहोश होकर गिर गए। बच्चों के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई उधर राजकोट अग्निकांड में गेम जोन का एक और साझेदार गिरफ्तार हुआ है। इसी के साथ इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 5वीं गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। टीआरपी गेम जोन का एक और पार्टनर किरीट सिंह जडेजा अब सलाखों के पीछे है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 29 मई 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।

MAY 29, 2024 23:33 IST

क्या सही में दिल्ली में 29 मई को तापमान 52.9 डिग्री हो गया?

दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 21:57 IST

पटना के सूर्य अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

बिहार की राजधानी पटना में स्थित सूर्य अपार्टमेंट में भयंकर आग लग गई है। आग में लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कर्मी औरअग्निशमन दस्ता पहुंच गया है और आग बुझाने की कोशिशों में लगा है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2024 21:15 IST

आखिर कहां है ये मुंगेशपुर, जो भट्टी की तरह तप रहा और तापमान के नए रिकॉर्ड बना रहा

देश में सबसे ज्यादा तापमान के मामले में दिल्ली के मुंगेशपुर ने राजस्थान के चूरू और फलोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। आज यानी बुधवार 29 मई को मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आप भी सोच रहे होंगे, आखिर कहां है ये मुंगेशपुर, चलिए जान लेते हैं, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 20:49 IST

नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मुंह से लगाया, फिर सो गया मौत की नींद

भोपाल में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस का प्रयोग करके आत्महत्या कर ली। उसने नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मुंह से लगाकर सुसाइड किया है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 19:47 IST

जेल से महीनों बाद रिहा हुई आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 24 मई को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को जमानत दे दी थी। जिसके बाद तंजीन फातिमा को बुधवार को रामपुर जिला जेल से रिहा कर दिया गया, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 19:20 IST

भीषण गर्मी के चलते 8 जून तक बंद हुए बिहार के सभी स्कूल

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बिहार मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2024 19:17 IST

बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बुधवार को निलंबित जेडी(एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna Bail Plea) की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रज्वल रेवन्ना पर बलात्कार के एक मामले में कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2024 17:49 IST

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में जारी हीटवेव के बीच मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में हीटवेव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश से पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2024 18:49 IST

गर्म भट्टी बनी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री के पार, पूरे दिल्ली-एनसीआर का रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, बुधवार को यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 16:41 IST

'क्या वह राष्ट्र विरोधी हैं', मां के खिलाफ एफआईआर पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती की बेटी

छठे चरण के मतदान के दौरान अनंतनाग जिले में प्रदर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 16:33 IST

नवाज शरीफ ने माना पाकिस्तान ने की थी 1999 में दगाबाजी!

यह समझौता दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों पर आधारित ता जिसके तहत तय हुआ था कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे सहित सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जाएगा, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 16:32 IST

Rajasthan Board 5th 8th Result 2024: 30 मई को जारी होगा राजस्थान 5वीं व 8वीं का रिजल्ट

बड़ी खबर आ गई है कल 30 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए तरीके से Rajasthan Board 5th Result 2024 ! Rajasthan Board 8th Result 2024 रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, पढ़ें पूरी खबर
MAY 29, 2024 16:31 IST

Weather Update: आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 4 दिन बाद मिलेगी हीटवेव से राहत

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। कल से लू की गंभीरता कम हो जाएगी। आने वाले 4 दिनों में तापमान में कमी आएगी, पढें पूरी खबर
MAY 29, 2024 14:39 IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस नाले में गिरी

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को एक बस बड़े नाले में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
MAY 29, 2024 14:35 IST

भाजपा सत्ता में आई तो संविधान खत्म कर देगी: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में वापस आयी तो संविधान को खत्म कर देगी। कांग्रेस नेता ने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस खतरे को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए है।
MAY 29, 2024 14:20 IST

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने चार पुलिसकर्मियों को पीटा

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों ने चार पुलिसकर्मियों की कथित रूप से पिटाई की। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुपवाड़ा पुलिस थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी रईस खान, इम्तियाज मलिक और सिपाही सलीम मुश्ताक व जहूर अहमद को मंगलवार देर रात सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना एक अधिकारी की अगुवाई में एक टीम थाने में कथित रूप से घुसी और पुलिसकर्मियों की पिटाई की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने एक मामले की जांच के सिलसिले में कुपवाड़ा के बटपोरा इलाके में सेना के एक जवान के घर पर कथित रूप से छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के इस कदम से सेना की स्थानीय इकाई में कथित रूप से रोष था, जिसके बाद वे थाने में घुसे। श्रीनगर में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और अधिक जानकारी मिलने के बाद ही वे इस मामले पर टिप्पणी कर सकेंगे।
MAY 29, 2024 14:19 IST

बिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ किया हाईकोर्ट का रुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी को बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपनी याचिका में कुमार ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के प्रावधानों का घोर उल्लंघन तथा कानून के नियमों के खिलाफ घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी "अवैध" गिरफ्तारी के लिए "उचित मुआवजे" और उनकी गिरफ्तारी का निर्णय लेने में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की। सोमवार को कुमार की जमानत याचिका को एक सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। तब अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मालीवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराने में कोई ‘‘पूर्व-चिंतन’’ नहीं किया था और उनके आरोपों को ‘खारिज नहीं किया जा सकता।’ राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनके साथ मारपीट की। कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
MAY 29, 2024 13:58 IST

सांसद के बेटे के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

गोंडा जिले में बुधवार को कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल एक वाहन से टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात की गयी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैसरगंज से भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और इस सीट से मौजूदा भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ कर्नलगंज से बहराइच जिले के हुजूरपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बैकुंठ डिग्री कालेज के पास काफिले में सबसे आगे चल रहे करण भूषण सिंह के वाहन के निकलने के बाद सुरक्षा कर्मियों को लेकर चल रही एक कार अनियंत्रित हो गयी और उसने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों रेहान खान (17) और शहजाद खान (24) की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर में 60 वर्षीय महिला सीता देवी भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गयीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
MAY 29, 2024 13:26 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद्रोह मामले में शरजील इमाम को दी जमानत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम को राजद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप संबंधी 2020 के सांप्रदायिक दंगों से जुड़े एक मामले में बुधवार को जमानत दी। इमाम ने सुनवाई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे जमानत देने से इनकार किया गया जबकि दोषसिद्धि की स्थिति में उसे दी जाने वाली अधिकतम सजा की आधी से अधिक अवधि वह काट चुका है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने इमाम और दिल्ली पुलिस के वकील की दलीलें सुनने के बाद कहा, ‘‘अपील स्वीकार की जाती है।’’ अभियोजन के अनुसार इमाम ने 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भाषण दिया जहां उसने असम और शेष पूर्वोत्तर को देश से काटने की धमकी दी थी। इमाम ने निचली अदालत के समक्ष दावा किया था कि वह पिछले चार वर्षों से हिरासत में है और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सजा) के तहत अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर अधिकतम सजा सात वर्ष है।
MAY 29, 2024 13:26 IST

उत्तर प्रदेश: चौरी-चौरा एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में बुधवार को अचानक आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना नहीं है। भरवारी स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सुरेंद्र राम पासवान ने बताया कि गोरखपुर से कानपुर की ओर जा रही 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस भरवारी स्टेशन पर पूर्वाह्न नौ बजकर 20 पर रुकी, तो चौथे डिब्बे के पहियों से धुआं निकलता हुआ दिखाई। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने जब शोर मचाया तो स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मियों ने आग बुझाई। पासवान के मुताबिक, किसी प्रकार की जनहानि या कोच को क्षति नहीं पहुंची है। लगभग 50 मिनट बाद 10 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।